Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress leaders buy sonia gandhi autobiography belonging pritam singh urges reading beyond political views

देहरादून: सोनिया गांधी की आत्मकथा खरीदने पहुंचे कांग्रेस नेता, प्रीतम सिंह बोले-राजनीतिक चश्में से हटकर पढ़ें

Wed, 11 Nov 2026 01:23 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 11 Nov 2026 01:23 PM IST
सार

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर पाठकों के बीच दिलचस्पी देखने को मिली। एश्ले हॉल चौक स्थित एक बुक स्टोर पर किताब खरीदने वालों की भीड़ जुटी। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी किताब खरीदी और इसे राजनीतिक नजरिये से अलग होकर पढ़ने की बात कही।

विज्ञापन
Congress leaders buy sonia gandhi autobiography belonging pritam singh urges reading beyond political views
कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग' को लेकर पाठकों में उत्सुकता देखने को मिल रही है। बुधवार को देहरादून के एश्ले हॉल चौक स्थित एक बुक सेलर के यहां किताब खरीदने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी किताब खरीदने पहुंचे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भी सोनिया गांधी की आत्मकथा खरीदी।

विज्ञापन

किताब खरीदने के बाद प्रीतम सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी के जीवन और उनके राजनीतिक सफर को समझने के लिए इस किताब को पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल राजनीतिक चश्मे से किताब के मतलब और मायने निकाल रहे हैं। किसी भी किताब को पढ़ने और समझने के लिए उसे राजनीतिक नजरिये से बाहर निकलकर देखना जरूरी है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...मंत्री रेखा आर्या प्रकरण: वायरल ऑडियो की होगी जांच, गिरधारी लाल साहू के वाइस सैंपल के लिए कोर्ट जाएगी एसआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का सार्वजनिक जीवन और देश की राजनीति में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण रहा है। उनकी आत्मकथा के माध्यम से पाठकों को उनके जीवन के अलग-अलग पहलुओं को जानने और समझने का मौका मिलेगा। बुक स्टोर पर कांग्रेस नेताओं के पहुंचने और किताब खरीदने को लेकर भी लोगों में चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed