फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress leader yashpal arya will join bjp,

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर्य भाजपा में शामिल

Tue, 17 Jan 2017 12:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
congress leader yashpal arya will join bjp,
यशपाल आर्य ने अमित शाह के आवास पर भाजपा ज्वाइन की। - फोटो : AmarUjala

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दिग्गज कांग्रेस नेता यशपाल आर्य ने उत्तराखंड में चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए भाजपा ज्वाइन कर ली है। आर्य ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन


संभावना है कि आर्य बाजपुल सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। आर्य के साथ उनके बेटे संजीव आर्य के भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। आर्य ने भाजपा ज्वाइन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे भारी मन से कांग्रेस से विदा हो रहे हैं। कांग्रेस अपने सिद्धांतों से भटक चुकी है। 
विज्ञापन

 

बड़े नेताओं में यशपाल आर्य की गिनती

congress leader yashpal arya will join bjp,
भाजपा ज्वाइन करने के बाद यशपाल आर्य - फोटो : AmarUjala

वहीं एक और कांग्रेसी नेता केदार सिंह रावत ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली। उनके यमुनोत्री से ‌चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। वे पहले कांग्रेस से यमुनोत्री सीट से एमएलए रह चुके हैं। केदार सिंह रावत के काफी पहले से भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

उत्तराखंड में भाजपा द्वारा आर्य और केदार को कांग्रेस से खींच लाने को पार्टी का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। आर्य के आने से कांग्रेस को बड़ा नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

congress leader yashpal arya will join bjp,
यशपाल आर्य - फोटो : अमरउजाला

उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे यशपाल आर्य की गिनती उत्तराखंड में कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती है। वे कांग्रेस का दल‌ित चेहरा भी थे। आर्य के इस कदम से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में जुटे कांग्रेसियों में खलबली मची है।

गौरतलब है कि आज सोमवार को ऋ‌षिकेश में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले हैं। ऐसे में आर्य के भाजपा में जाने की खबर से कांग्रेसी नेताओं को भी कोई जवाब नहीं सूझ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed