कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का बयान, कहा हम किसानों का तो बीजेपी अडानी-अंबानी का करती है कर्ज माफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस किसानों का तो बीजेपी अडानी और अंबानी का कर्ज माफ करती है। कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो गई है।
जनता 2019 में इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। शनिवार को नानकमत्ता में आयोजित एक कार्यक्रम में रावत ने यह बात कही। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन प्रेम सिंह टुरना के आवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए हरदा ने कहा कि भाजपा ने 2014 में झूठे जुमलों के आधार पर जनता को बरगला कर सत्ता प्राप्त की थी।
जुमलों की असलियत अब जनता के सामने आ गई है। किसान की आमदनी दोगुनी करने के वादे के विपरीत आज किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। इस दौरान बसपा के जिला महासचिव मलकीत सिंह और हरेंद्र बाबा ने बसपा को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली।
रावत ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रयाग दत्त भट्ट, गोपाल सिंह राणा, मोहसिन बेग, केडी गहतोड़ी आदि ने भी संबोधित किया।