फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Leader Anti SC caste Allegation on state president in uttarakhand 

कांग्रेसी नेता ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को बताया अनुसूचित जाति विरोधी, लगाए गंभीर आरोप

Thu, 25 Jul 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Jul 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
Congress Leader Anti SC caste Allegation on state president in uttarakhand 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड कांग्रेस में अब नई कलह शुरू हो गई है। कांग्रेस के एससी विभाग के अध्यक्ष ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को अनुसूचित जाति विरोधी करार दिया है। उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। 

विज्ञापन


मंगलवार को एससी विभाग के अध्यक्ष दर्शन लाल ने प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया के न पहुंचने को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ने उनकी प्रेस कांफ्रेंस की सूचना मीडिया को नहीं दी।
विज्ञापन

 

उन्हाेंने कहा कि वे सुबह से प्रेस के इंतजार में अपने कार्यालय में बैठे रहे, लेकिन पार्टी ने मीडिया को केवल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की प्रेस कांफ्रेंस की सूचना ही दी। इसके चलते उनकी प्रेस कांफ्रेंस में कोई भी मीडियाकर्मी नहीं पहुंचा। 

इसके बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भी पत्र लिखा और कहा कि एससी विभाग के साथ जिस प्रकार का रवैया अपनाया जा रहा है, उससे लगता नहीं कि पार्टी एससी वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ने के प्रति गंभीर नहीं है। बाद में ये पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। दर्शन लाल ने कहा कि यह व्यवहार गलत है। उन्होंने बिल्कुल सही आरोप लगाए हैं। पार्टी को सबको साथ लेकर चलना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed