फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress jan chetna rally dispute between minister

कांग्रेस की जन चेतना रैली छोड़ गई पार्टी दिग्गजों के बीच रार

Wed, 31 Jan 2018 03:31 PM IST
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 31 Jan 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
congress jan chetna rally dispute between minister
congress rally - फोटो : amar ujala file photo

कांग्रेस की जन चेतना रैली पार्टी दिग्गजों के बीच रार छोड़ गई। रैली को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह कहकर निशाना साधा कि उन्हें बुलाया जाता तो वह जरूर जाते।

विज्ञापन


इसके जवाब में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कौन अध्यक्ष चाहेगा कि कांग्रेस के कार्यक्रम में हरीश रावत न आएं। उनका कहना है कि हरीश रावत को बुलाया तो गया था, लेकिन यह संदेश शायद उन तक नहीं पहुंचाया गया।
विज्ञापन


देहरादून में कांग्रेस की जन चेतना रैली और हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के धरना कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के शामिल न होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ये दोनों कार्यक्रम तो संपन्न हो गए हैं, लेकिन इन्हें लेकर पार्टी में रार छिड़ गई है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री देहरादून पहुंचे तो इस दौरान मीडिया कर्मियों ने उनसे कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल न होने को लेकर फिर से सवाल किए। हमेशा की तरह हरीश रावत इन सवालों से कन्नी काटते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन सोशल मीडिया पर उनके संदेश ने स्थिति साफ की कि वह रैली में क्यों शामिल नहीं हुए? अपनी फेसबुक वाल पर उन्होंने रैली के संबंध में संदेश लिखा, ‘यदि मेरी भी कुछ भूमिका रखी गई होती तो मैं अवश्य भाग लेना चाहता। अध्यक्ष जी से मेरा आग्रह है कि कभी ऐसे कार्यक्रम हों तो मुझे जरूर बता दें।’ उन्होंने आगे लिखा कि देहरादून व हल्द्वानी के विषय में पार्टी अध्यक्ष और सीएलपी नेता से मेरी बात नहीं हो पाई। यों सब कार्यक्रमों में सबको बुलाना आवश्यक भी नहीं है, मगर हम सब कांग्रेसजन एकजुट हैं।’ मोटरसाइकिल रैली को उन्होंने शानदार, अभूतपूर्व और विशालतम बताते हुए प्रदेश कांग्रेस संगठन को बधाई भी दी।   

हरीश रावत को बुलाया तो गया था: प्रीतम

congress jan chetna rally dispute between minister
pritam singh - फोटो : rakesh khanduri amar ujala dehradun

रावत के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी खुलकर अपनी बात रखी। पूछे जाने पर उन्होंने अमर उजाला से कहा, ‘पूर्व मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में बुलाया गया था।

पीसीसी कार्यालय से उन्होंने यह आदेश जारी किए कि सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों, पीसीसी सदस्यों को सूचना मिल जानी चाहिए। हरीश रावत के निजी सचिव चंदन सिंह जीना को 25 जनवरी की शाम छह बजकर 15 मिनट पर उनके मोबाइल नंबर 9410717189 पर फोन कर रैली की सूचना दी गई। 28 जनवरी को उनके फोन पर व्हाट्स एप संदेश के जरिये भी सूचना भेजी गई।

रावत जी के पास कोई ऐसा नंबर नहीं है, जिस पर उनसे सीधे बात हो सके। 25 जनवरी और 27 जनवरी को उनके साथ रहने वाले पूरन सिंह रावत के मोबाइल नंबर 7895761296 पर भी संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन फोन नॉट रिचेबल मिला। मैं क्यों चाहूंगा कि हरीश रावत कार्यक्रम में न आएं। कोई अध्यक्ष ऐसा नहीं चाहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed