फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress is troubled by factionalism: Vinod Chamoli

कांग्रेस गुटबाजी से परेशान : विनोद चमोली

Fri, 30 Jan 2026 08:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Congress is troubled by factionalism: Vinod Chamoli
-कहा, जनता धामी सरकार के कार्यों से खुश, कांग्रेस के प्रपंच पर नहीं भरोसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कांग्रेस की ओर से घोषित अभियान को बहाना और नौटंकी करार देते हुए कहा कि यह सब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी और बिखराव की आशंका से ध्यान हटाने की कोशिश है।

कांग्रेस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चमोली ने कहा कि सच यह है कि कांग्रेस गुटबाजी से परेशान है। उसे बिखराव की चिंता सता रही है। इसलिए इससे ध्यान हटाने के लिए वह प्रदेशव्यापी अभियान की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव से कुछ समय पहले कांग्रेस इस तरह के अभियान चलाकर वस्तु स्थिति से वाकिफ भी हो सकेगी कि उसका धरातलीय आधार क्या है।
विज्ञापन


चमोली ने कहा कि खनन में आरोप लगाने वाली कांग्रेस के आरोपों की स्थिति का इससे पता लग सकता है कि उत्तराखंड खनन में बेहतर प्रबंधन और आर्थिकी के कारण पुरस्कार प्राप्त कर रहा है। वहीं, रोजगार की दिशा में अब तक 30 हजार सरकारी नौकरी युवाओं को मिली है। स्वरोजगार से लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। बेहतर कानून व्यवस्था के बावजूद आरोप लगाने वाली कांग्रेस रुद्रपुर की घटना के बाद कटघरे में है। महिला शक्ति को आरक्षण के अलावा स्वरोजगार में सब्सिडी जैसी कई योजनाएं गतिमान हैं। नतीजा लखपति दीदी और कई राष्ट्रीय पुरस्कार महिलाओं के खाते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed