फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Inflation Free India Campaign across the country in three phases, protest against rising inflation

महंगाई मुक्त भारत अभियान : गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध जताएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, कल करेंगे प्रदर्शन

Wed, 30 Mar 2022 02:00 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 30 Mar 2022 02:00 PM IST
सार

31 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता व आम लोग अपने-अपने घरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं दो से चार अप्रैल के बीच जिला स्तर पर ‘महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च’ आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Congress Inflation Free India Campaign across the country in three phases, protest against rising inflation
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से तीन चरणों में देशभर में ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ के तहत विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में भी जिला, विधानसभा और ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस की ओर से देशभर में दिनांक 31 मार्च को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता व आम लोग अपने-अपने घरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही ढोल-घंटियां एवं अन्य उपकरण बजाकर भाजपा सरकार का ध्यान गैस-पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि की ओर आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद दो से चार अप्रैल के बीच जिला स्तर पर ‘महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च’ आयोजित किए जाएंगे। तीसरे चरण में सात अप्रैल को प्रदेश मुख्यालयों में राज्य स्तरीय ‘महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव सहित देशभर में हुए विधानसभा चुनावों में जनता से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम करने और महंगाई पर अकुंश लगाने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...मिसाल: किराए पर कमरा और डोली का सहारा, दिव्यांग बहन को ऐसे बोर्ड परीक्षा दिला रहा भाई

लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 75 प्रतिशत की कमी होने के बाद भी पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की दरों में लगातार वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर डाका डाला गया है। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार की जा रही भारी वृद्धि के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के हितों पर भारी चोट पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed