फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress inflation discussion program on begins, grand rally in Delhi on 28th

महंगाई पर चर्चा: 28 को दिल्ली में होगी कांग्रेस की महारैली, प्रदेश पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचेंगे

Thu, 18 Aug 2022 12:32 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 18 Aug 2022 12:32 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी आगामी तीन दिन तक आसमान छूती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी एवं मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में यह कार्यक्रम चला रही है। इसी के तहत 28 को दिल्ली में महारैली आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Congress inflation discussion program on begins, grand rally in Delhi on 28th
हरीश रावत - फोटो : एएनआई

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश में महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम शुरू हो गया, जो 23 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद 28 अगस्त को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में महंगाई पर हल्ला बोल महारैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश से तमाम नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी आगामी तीन दिन तक आसमान छूती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी एवं मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में यह कार्यक्रम चला रही है। इसी कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष करण महरा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में जिला, महानगर, ब्लाक व नगर स्तर पर मुख्य सार्वजनिक स्थानों में चैपाल के माध्यम से महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...IGNOU: पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन में पीजी कराएगा इंदिरा गांधी मुक्त विवि, पढ़ें कोर्स की पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली में होने वाली महारैली में उत्तराखंड के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, जिला व महानगर अध्यक्ष, अनुषांगिक संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed