{"_id":"68a9811bf5b8d55d460bf348","slug":"congress-in-charge-selja-kumari-will-come-to-dehradun-on-27th-karan-mahara-held-a-press-conference-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जितेंद्र आत्महत्या मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेरा, करन माहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जितेंद्र आत्महत्या मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेरा, करन माहरा ने की प्रेस कांफ्रेंस
Sat, 23 Aug 2025 05:40 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 23 Aug 2025 05:40 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रेसकांफ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी फंड को लेकर तमाम सारे सवाल उठाए।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कांग्रेस की प्रभारी शैलजा कुमारी 27 को देहरादून आएंगी। यह जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने दी। शनिवार को पत्रकारवार्ता में माहरा ने आरोप लगाया कि जितेंद्र आत्महत्या मामले में पहले उनके पिता की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया। तीन घंटे बाद पुलिस ने दूसरा मामला दर्ज कर दिया। उन्होंने आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
माहरा ने कहा कि जब मेरे पिता कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे थे। सामने जनसंघ के उम्मीदवार था। जब हम कांग्रेस दफ्तर जाते थे तो एक दो बैज मिलते थे, लेकिन भाजपा दफ्तर में पूरा गट्ठर मिलता था। बीजेपी का पूरा तंत्र धनबल से चलता है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Chamoli Cloudburst: मलबे में दफन बाजार, पलभर में उजड़ गए थराली में घर...फिर बरपा उत्तराखंड में प्रकृति का कहर
11 साल में फाइव स्टार से ज्यादा सुविधा वाले कार्यालय बन गए। ऐसी कौन सी जादू की छड़ी आ गई कि 30 करोड़ का फंड इकट्ठा कर लिया। हमारे पास बमुश्किल दो लाख का फंड होता है।