फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress honored ex-servicemen on Vijay Diwas

Dehradun News: विजय दिवस पर कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Tue, 16 Dec 2025 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
Congress honored ex-servicemen on Vijay Diwas
- कांग्रेस मुख्यालय में मनाया 1971 का विजय दिवस
विज्ञापन

- भारत पाक युद्ध में उत्तराखंड के 250 से अधिक सैनिकों ने बलिदान दिया
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग की ओर से विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों को वेटर्न कैप पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में 1971 के युद्ध के जांबाज बलिदानियों को याद कर श्रद्धांजलि दी।
मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लगा कि पाकिस्तान के पूर्वी भाग में अल्पसंख्यक वर्ग के ऊपर अत्याचार और हिंसा हो रही है, तो उन्होंने बांग्लादेश मुक्ति वाहिनी का साथ देने का निर्णय लेकर पाकिस्तान के दो टुकड़े किए।
विज्ञापन

निक्सन की सातवां बेड़ा भेजने की धमकी को नजरअंदाज करते हुए इंदिरा गांधी ने जो राजनीतिक इच्छा शक्ति दिखाई। आज का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत व पाकिस्तान को व्यापार की धमकी देकर ऑपरेशन सिंदूर रोकने की बात कर रहे हैं। अग्निपथ योजना लागू कर भारतीय सेना को कमजोर करने का प्रयास किया गया। इसका असर उत्तराखंड के युवाओं पर पड़ा है। अग्निपथ योजना ने युवाओं में सेना में जाने का जोश कम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड देश का सबसे ज्यादा सैनिक और सैन्य अधिकारी देने वाला राज्य है। 1971 में जब उत्तर प्रदेश के आठ पर्वतीय जिलों को उत्तराखंड कहते थे तब भारत पाक युद्ध में इस क्षेत्र के 250 से अधिक सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सलाह दी कि पार्टी की एक समिति बना कर देश के अन्य राज्यों में यह पता लगाया जाए कि ऐसी कौन सी योजना हैं जो पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा सकती हैं और प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनने पर उन योजनाओं पर अमल किया जाए।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सैनिक विभाग के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन प्रवीण डाबर (सेनि) ने कहा, आज देश में सेना को मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां सेना को कमजोर कर रही है। प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी (सेनि) पूरे प्रदेश में पूर्व सैनिकों को कांग्रेस में जोड़ने का अभियान चलाया कर उन्हें वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व सैनिक विभाग के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हरि सिंह चौधरी, मोहन सिंह रावत, शिवानी मिश्रा, शोबन सिंह सजवान, सहदेव शर्मा, अशोक नेगी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed