फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   congress

राहुल गांधी आज लेंगे उत्तराखंड CM और किशोर उपाध्याय की 'क्लास'

Wed, 24 Aug 2016 11:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 Aug 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
congress
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : amarujala

विधानसभा चुनाव से ऐन पहले उत्तराखंड सरकार और कांग्रेस संगठन की आपसी तकरार ने आलाकमान की मुसीबत बढ़ा दी है।

विज्ञापन


मुद्दे को सुलझाने के लिए दिल्ली में कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक बुलाई गई है। वैसे तो प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय दावा कर रहे हैं कि कोआर्डिनेशन कमेटी का संयोजक होने के नाते उन्होंने बैठक बुलाई है।

लेकिन हकीकत यह है कि पार्टी आलाकमान ने सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत कोआर्डिनेशन कमेटी से जुड़े तमाम लोगों को इसलिए दिल्ली तलब किया गया है ताकि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार और संगठन के बीच उपजे विवादों को सुलझाया जा सके।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक कोआर्डिनेशन कमेटी के अन्य सदस्यों में कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, मंत्री प्रीतम सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता भी बैठक में शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी की मौजूदगी में होगी अहम बैठक

congress
हरीश रावत - फोटो : Self

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी और सह प्रभारी संजय कपूर की मौजूदगी में होने वाली बैठक में सरकार, संगठन के बीच तमाम मुद्दों को लेकर जारी मतभेद का मुद्दा जोरशोर से उठ सकता है।

इतना ही नहीं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में भी एक अहम बैठक होगी, जिसमें सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को आमने सामने बिठाकर तमाम मुद्दों को सुलझाने का प्रयास होगा।

सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के साथ होने वाली संभावित बैठक में सीएम रावत जहां संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा सकते हैं, वहीं प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा सकते हैं। बहरहाल कोआर्डिनेशन कमेटी और पार्टी उपाध्यक्ष के साथ होने वाली बैठक में क्या फैसला होता है, यह देखने वाली बात होगी।

उल्लेखनीय है कि सरकार, संगठन के बीच उपजे विवाद को सुलझाने को लेकर पिछले दिनों सह प्रभारी संजय कपूर ने सीएम रावत, प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय के साथ देहरादून में बैठक की थी, लेकिन इसके बावजूद विवादों का दौर थमा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed