फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress head happy with uttarakhand cm performance

आलाकमान की नजर में उत्तराखंड सरकार पास

Fri, 08 Jul 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 08 Jul 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
congress head happy with uttarakhand cm performance
अंबिका सोनी - फोटो : ANI

पिथौरागढ़ और चमोली जनपद में प्राकृतिक आपदा से भारी तबाही के बाद सरकार व आपदा प्रबंधन विभाग के राहत अभियान से भले ही पीड़ित परिवार खुश न हों, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश सरकार को अच्छे अंकों से पास कर दिया है।

विज्ञापन


पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर देहरादून पहुंची प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी का कहना है कि आपदा के बाद सरकार द्वारा चलाए अभियान सराहनीय हैं। उन्होंने इस बाबत कांग्रेस भवन में सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन


सीएम रावत ने बताया कि आपदा पीड़ितों की मदद के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी, एसएसबी समेत तमाम राहत एजेंसियों को लगाया गया। आपदा में मारे गए ग्रामीणों के परिजनों को सरकार की ओर से दो लाख की आर्थिक मदद और पूरा सहयोग किया गया। बताया कि आपदा के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों, पेयजल और बिजली लाइनों को युद्ध स्तर पर दुरुस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भी प्रदेश प्रभारी को संगठन के स्तर पर उठाए गए कदमों की जानकारी दी।


बताया कि आपदा के बाद संगठन के स्तर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पीड़ितों के सहयोग के लिए प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया। प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी ने सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के लिए सरकार और संगठन दोनों के स्तर से संयुक्त रूप से अभियान चलाया जाए। 

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed