फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress has only one goal: to work as the voice of the

डर का माहौल पैदाकर सत्ता हथियाने का काम कर रही भाजपा : करन माहरा

Thu, 18 Jul 2024 04:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Congress has only one goal: to work as the voice of the
Iब्लाॅकस्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षI
विज्ञापन


उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि हम सबको एकजुटता के साथ काम कर कांग्रेस को मजबूत करना हैं। कांग्रेस का एक ही धेय है कि जनता की आवाज बनकर काम करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा डर का माहौल पैदाकर सत्ता हथियाना का काम करना चाहती है। करन माहरा ब्लॉक कांग्रेस सेवलाखुर्द और मंडलम कांग्रेस कमेटी धर्मपुर की ओर से आयोजित ब्लाॅकस्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हरेला पखवाड़े पर अधिक से अधिक पौधरोपण की बात कही। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड की लोक परंपरा का अद्भुत पर्व है। उन्होंने कहा, भाजपा देश के सर्वधर्म सम्भाव को समाप्त कर देश का माहौल खराब कर रही है। यह स्वच्छ लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सीटी के नाम पर भाजपा सरकार ने खूब लूट खसोट की है। माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा की नाकामियों को जनता के सामने रखेगी। महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 वर्षों के कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलिंडर तथा खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेताहाशा वृद्धि के अलावा कोई उपलब्धि हासिल नहीं की। कार्यक्रम में पूरण रावत, याकूब सिद्धकी, अमरजीत सिंह, भूरा, हरी भट्ट, रमेश कुमार मंगू, कार्यक्रम के आयोजक ब्लॉक अध्यक्ष ललित भद्री, मंडल अध्यक्ष सईद जमाल, सुभाष धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed