{"_id":"625a4dfffc8910317014dc66","slug":"congress-divided-into-factions-process-of-meetings-intensified-pritam-singh-karan-mahra-harak-singh-rawat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धड़ों में बंटी कांग्रेस: डैमेज कंट्रोल तो हुआ शुरू, लेकिन नेताओं के बीच पक रही खिचड़ी, माहरा ने किया प्रीतम के घर का रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धड़ों में बंटी कांग्रेस: डैमेज कंट्रोल तो हुआ शुरू, लेकिन नेताओं के बीच पक रही खिचड़ी, माहरा ने किया प्रीतम के घर का रुख
Sat, 16 Apr 2022 10:47 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:47 AM IST
सार
कांग्रेस पार्टी के भीतर जो कुछ चल रहा है, इसमें सभी धड़े अपने-अपने कुनबों को मजबूत स्थिति में दिखाना चाहते हैं। पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से मदन बिष्ट और विक्रम नेगी मिलने पहुंचे। इस दौरान दौरान डॉ. हरक सिंह रावत, विजयपाल सजवाण, राजकुमार और सदन में उप नेता सदन भुवन कापड़ी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड कांग्रेस में आलाकमान के निर्देश पर डैमेज कंट्रोल तो शुरू हो गया है लेकिन नेताओं के बीच खिचड़ी पकती भी नजर आ रही है। गुटों में बंटी पार्टी के नेता शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर मेल-मुुलाकात करते नजर आए। कई नेता प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से मिलने पहुंचे तो कुछ ने प्रीतम सिंह के घर का रुख किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से मदन बिष्ट और विक्रम नेगी मिले। इस दौरान दौरान डॉ. हरक सिंह रावत, विजयपाल सजवाण, राजकुमार और सदन में उप नेता सदन भुवन कापड़ी भी मौजूद रहे। इसके बाद विधायक रवि बहादुर, सुमित हृदेयश भी प्रीतम सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पार्टी के भीतर जो कुछ चल रहा है, इसमें सभी धड़े अपने-अपने कुनबों को मजबूत स्थिति में दिखाना चाहते हैं। इन मुलाकातों की बाकायदा मीडिया को फोटो जारी कर यह दिखाने का प्रयास भी किया जा रहा है कि कौन-कौन किसके साथ है।
विज्ञापन
Trending Videos