फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress Committee expelled three leaders for anti-party activities Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन नेताओं को किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे शामिल

Wed, 16 Jul 2025 09:40 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Jul 2025 09:40 AM IST
सार

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल तीन नेताओं को निष्कासित कर दिया।

विज्ञापन
Congress Committee expelled three leaders for anti-party activities Uttarakhand news in hindi
फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर तीन नेताओं को निष्कासित किया है। प्रदेश अनुशासन समिति ने कीरत सिंह रावत, चतर सिंह रावत व सुलेमान अली की प्राथमिक सदस्यता छह साल के लिए समाप्त की है।

विज्ञापन


अनुशासन समिति के अनुसार पोखड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कीरत सिंह रावत को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी विपक्षी उम्मीदवार के समर्थन में नामांकन वापस लिया। वहीं, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष खिर्सू चतर सिंह रावत पार्टी के समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव में लड़ रहे हैं। इसे अलावा पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुलेमान अली के लंबे समय से पार्टी विरोधी बयानबाजी करने को प्रदेश कांग्रेस ने गंभीरता से लिया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Kanwar Yatra: चरम पर पहुंचा कांवड़ मेला, पांच दिन में 80.90 लाख यात्री पहुंचे हरिद्वार, देखें ये खास तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर पार्टी से निष्कासित किया गया।  प्रदेश कांग्रेस करन माहरा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी अनुशासित संगठन है। इसमें अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी पार्टी अनुशासन की लाइन पार करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed