फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress candidate for uttarakhand assembly election 2017

कांग्रेस ने उत्तराखंड की 65 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, घोषणा आज

Sat, 21 Jan 2017 10:13 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Jan 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
congress candidate for uttarakhand assembly election 2017
rahu sonia - फोटो : file photo

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उत्तराखंड की 65 सीटों पर सहमति बन गई है। शेष पांच सीटों पर असमंजस की स्थिति बरकरार है। लेकिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा शनिवार को होगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को चुनाव समि‌ति की बैठक में राज्य की 65 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम तय किए जा चुके हैं। जिनकी घोषणा शनिवार को होगी। बची पांच सीटों के उम्मीदवारों के नाम राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से चर्चा करने के बाद तय किए जाएंगे।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस में 42 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर कोई असमंजस नहीं था। ये नाम तकरीबन फाइनल थे। शेष 28 में से आधी सीटों पर बागियों की वजह से असमंजस था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के बागियों की वजह से भाजपा में नाराजगी 

congress candidate for uttarakhand assembly election 2017
congress rebel mla - फोटो : file photo

पार्टी में यह पहले से तय हो चुका था कि बागियों के खिलाफ पार्टी टक्कर के उम्मीदवार खड़े करेगी। उधर, कांग्रेस से गए सभी बागियों को उम्मीदवार बनाए जाने से भाजपा में नाराजगी शुरू हो गई है।

चुनावी तैयारी कर रहे विधायक व पूर्व प्रत्याशियों का गुस्सा उफान पर है और उनमें से कइयों ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे का एलान तक कर दिया है।

उनके इस विद्रोही रुख ने कांग्रेस की रणनीति को धार दी। मगर कहीं मामला जमा है तो कहीं बात नहीं बन पा रही है। सूत्रों की मानें तो बागियों को साधने के लिए पार्टी को प्रत्याशी तय करने में इतना वक्त लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed