फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress came out in favor of suspended policemen

निलंबित पुलिस कर्मियों के पक्ष में उतरी कांग्रेस

Wed, 03 Aug 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Congress came out in favor of suspended policemen
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर राज्य के पुलिसकर्मियों का ग्रेड पे 4600 लागू करने और निलंबित पुलिसकर्मियों को तत्काल बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

माहरा ने कहा कि पुलिस कांस्टेबलों की ओर से 4600 ग्रेड पे की लंबे समय से मांग की जा रही है। सेवा नियमावली के अनुरूप वर्ष 2013 में पुलिस के इन सिपाहियों को 4600 ग्रेड पे का लाभ दिया जाना था, लेकिन सरकार की ओर से ग्रेड पे की समयसीमा को बढ़ाकर 16 वर्ष कर दिया गया। 16 वर्ष की बढ़ी हुई समय सीमा समाप्त होने के बाद भी इन्हें 4600 ग्रेड पे नहीं दिया गया। इस समय सीमा को बढ़ाकर 20 वर्ष कर दिया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों के परिजनों ने लंबे समय तक आंदोलन किया।
विज्ञापन

माहरा ने कहा कि सरकार इन जवानों को एकमुश्त 2-2 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन अब तक यह राशि भी पुलिस कर्मियों को नहीं मिल पाई। जिससे पुलिसकर्मियों के परिजनों में रोष व्याप्त है। पुलिसकर्मियों के परिजनों की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन को हिटलरशाही तरीके से कुचला जा रहा है। इसी की परिणति है कि विभागीय अधिकारियों ने आंदोलनरत पुलिस कर्मियों के परिजनों का मानसिक उत्पीड़न करने की नीयत से तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह उनके मौलिक अधिकारों का भी हनन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहरा ने मुख्यमंत्री से तीनों पुलिस कर्मियों का निलंबन तत्काल प्रभाव से वापस लेने और पुलिस कांस्टेबलों को 2-2 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त करने के साथ ही विभाग में समयबद्ध 4600 ग्रेड पे लागू किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed