फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress burns effigy in protest against attack on former cabinet minister, former MLA

पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व विधायक पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पुतला

Wed, 08 Dec 2021 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congress burns effigy in protest against attack on former cabinet minister, former MLA
यशपाल आर्य व उनके बेटे संजीव आर्य में हुए हमले के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन करते कांग्रे? - फोटो : DEHRADUN
पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और पूर्व विधायक संजीव आर्य के ऊपर हुए हमले के विरोध में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एश्लेहॉल चौक पर पुतला फूंका। कांग्रेस ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि पिछले दिनों पूर्व कैबिनेट यशपाल आर्य और नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य पर अराजकतत्वों ने उस समय हमला किया, जब वे काफिले के साथ कांग्रेस सम्मेलन में बाजपुर जा रहे थे। हमले में पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल भी हो गए। इस घटना से साबित होता है कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही है। सरकार आरोपियों को संरक्षण दे रही है। पहले भी कई बार भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने ऐसी अपराधिक हरकतों को अंजाम दिया है। पूर्व विधायक राजकुमार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पुतला दहन करने वालों में महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश सचिव सोम प्रकाश वाल्मीकि, पार्षद अर्जुन सोनकर, देविका रानी, निखिल कुमार, राजेश चौधरी, अशोक शर्मा, तरुण मारवाह, देवेंद्र कौर, दीपा चौहान, महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील बांगा, जहांगीर खान, महानगर महामंत्री नीरज नेगी, ऋषभ जैन, आरुषि सुंदरियाल, यश रतूड़ी, कविता, अंजलि चमोली, आशु रतूड़ी, बिट्टू गुंसाईं, राहुल सोनकर, अश्वनी सिंह ठाकुर, सुधांशु पुंडीर, अनिल सोनकर, आशीष अरोड़ा, रवि यादव, अतुल, नीरज सोनकर, राजीव सोनकर, दीपक सोनकर, मंटू सोनकर, कुनाल सोनकर, रितिक सोनकर,अंशुल, विक्की, कृष, सलमान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed