भाजपा-कांग्रेस में फिर छिड़ी 'जंग', नेता प्रतिपक्ष बोलीं, लोकायुक्त बनाएं, मैं पेश कर दूंगी स्टिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की स्टिंग सार्वजनिक करने संबंधी चुनौती को स्वीकार करते हुए नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्दयेश ने पलटवार किया। इंदिरा ह्दयेश ने कहा कि अजय भट्ट सरकार पर लोकायुक्त की नियुक्ति का दबाव बनाएं।
जिस दिन जीरो टालरेंस की सरकार लोकायुक्त की नियुक्त कर देगी। उसी दिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से जुडे़ सभी स्टिंग लोकायुक्त को सौंप दिए जाएंगे। अमर उजाला से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के करीबी लोग और अधिकारियों के स्टिंग की कापी उनके पास है।
स्टिंग टीम से जुड़े लोग ही सभी कागजात उन्हें मुहैय्या करा गए हैं। इस स्टिंग में भाजपा के भ्रष्टाचार की पूरी कहानी है। अगर स्टिंग के सबूत अभी सार्र्वजनिक कर दिए गए तो सत्ता के दबाव में दोषियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं होगी।
वे किसी का टूल नहीं बनेंगी। उचित फोरम पर ही स्टिंग सार्वजनिक किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों ने ही उनसे बातचीत में कहा है कि यह सरकार लोकायुक्त कभी नहीं लाएगी। अगर त्रिवेंद्र सरकार लोकायुक्त लाती है तो भ्रष्टाचार के दर्जनों सबूत भाजपा के गले की हड्डी बन जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समर्थन के बावजूद भी लोकायुक्त पर कोई फैसला नहीं लेने से साफ हो गया कि दाल में काफी कुछ काला है। कांग्रेस स्टिंग के मुद्दे को उठाकर लोकायुक्त गठन पर शीघ्र निर्णय लेने का दबाव बनाने में सफल हुई है। जीरो टालरेंस का नारा देने वाली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी इस प्रकरण पर मुख्यमंत्री से निर्णय लेने का कहें।