{"_id":"5a1a8d604f1c1b70548bfa58","slug":"congress-against-for-evm-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड निकाय चुनाव -18: विस चुनाव में झटका खाई कांग्रेस ईवीएम से चुनाव के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड निकाय चुनाव -18: विस चुनाव में झटका खाई कांग्रेस ईवीएम से चुनाव के खिलाफ
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 27 Nov 2017 08:01 AM IST
विज्ञापन
evm
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय चुनाव की तेज होती आहट के बीच ईवीएम पर संग्राम छिड़ने जा रहा है। कांग्रेस माहौल गरमाने में जुट गई है।
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव की तेज होती आहट के बीच ईवीएम पर संग्राम छिड़ने जा रहा है। कांग्रेस माहौल गरमाने में जुट गई है। विधानसभा चुनाव में झटका खाई कांग्रेस ईवीएम से नगर निकाय चुनाव कतई नहीं चाहती। उसने बगैर देरी किए राज्य निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटा दिया है।
जवाब देने में भाजपा भी पीछे नहीं है। भाजपा ने इसे कांग्रेस की हताशा और निकाय चुनाव में भी हारने के उसके डर से जोड़ दिया है। इन स्थितियों के बीच, राज्य निर्वाचन आयोग ने साफ किया है कि चुनाव किस तरह से होंगे, इस पर फैसला करने के लिए काफी वक्त बचा है। मांग करना सियासी दलों के हाथ में है, तो इस पर उचित फैसला करना आयोग का काम है।
विज्ञापन
छह सीटों पर ईवीएम चुनाव को चुनौती
आठ महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव के संबंध में ईवीएम में गड़बड़ी का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। छह सीटों के कांग्रेस उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में रिट दायर की है।
विज्ञापन
इसमें सुनवाई चल रही है। ये सीटें हैं देहरादून की राजपुर रोड, रायपुर के अलावा विकासनगर, हरिद्वार ग्रामीण, मसूरी, प्रतापनगर। उम्मीदवारों का आरोप है कि इन सीटों पर भाजपा की जीत का आधार ईवीएम में गड़बड़ी रही है। हाईकोर्ट का इस पर फैसला आना बाकी है।