{"_id":"b024f8d6341e1003681ae44d1acb7e78","slug":"congress-against-bjp-in-dehradun-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडा पानी पड़ते ही दून में ठंडे पड़े कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडा पानी पड़ते ही दून में ठंडे पड़े कांग्रेसी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 31 Jan 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के भू-अध्यादेश के खिलाफ देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने विकास भवन तिराहे पर बेरिकेडिंग लगाकर रोक लिया और ‘वॉटर कैनन’ चला दी।
विज्ञापन
कांग्रेसी पुलिस से उलझने के मूड में थे, लेकिन ठंडे पानी की बौछारों ने उनका जोश ठंडा कर दिया। नारेबाजी करने के बाद कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर एनएस डांगी को सौंपा।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के भाजपा प्रदेश कार्यालय घेरने के कार्यक्रम से प्रशासन पहले से चौकन्ना था। कांग्रेसियों और भाजपाइयों में टकराहट बचाने के लिए प्रशासन ने उन्हें विकास भवन तिराहे पर ही रोक दिया। पहले कांग्रेस भवन में सभा हुई। इसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्यक्ष और युवा कांग्रेस के नेताओं ने भू अध्यादेश को किसान विरोधी बताया। यह भी ऐलान किया गया कि जब तक अध्यादेश वापस नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
यहां से जुलूस की शक्ल में कांग्रेसी विकास भवन तिराहे तक ही पहुंच पाए। लोगों ने बेरिकेडिंग पर चढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने खींच लिया।
मुकाबले को तैयार बैठे थे भाजपाई
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जैसे ही अधिक जोश दिखाना शुरू किया पुलिस ने उन पर पानी की बौछार शुरू कर दी। ठंडा पानी पड़ते ही भीड़ तितर-बितर होने लगी। इस मौके पर संगठन के प्रदेश प्रभारी मनीष ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, उपाध्यक्ष विक्रम रावत, महामंत्री जसविंदर सिंह गोगी, मनोज कुकरेती आदि रहे।
युवा कांग्रेसियों के प्रदेश भाजपा कार्यालय के घेराव का विरोध करने के लिए भाजपाई तैयार बैठे थे। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल ने बताया कि वह दिल्ली में है लेकिन मोर्चों और प्रकोष्ठों को उन्होंने चौकन्ना कर दिया है। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विपिन राणा ने बताया कि सारे कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय में कांग्रेसियों का इंतजार कर रहे थे। इस मौके पर भाजपा संगठन के और भी पदाधिकारी मौजूद रहे।