फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress 25 Leaders give Group resignation for Before Nikay chunav 2018

निकाय चुनाव 2018: टिकट बंटवारे से क्षुब्ध कांग्रेस के 25 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Mon, 22 Oct 2018 08:08 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ Updated Mon, 22 Oct 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
Congress 25 Leaders give Group resignation for Before Nikay chunav 2018
Congress

नगर निकाय से पहले टिकट को लेकर कांग्रेसियों में असंतोष झलक रहा है। नगर पालिका जोशीमठ के अध्यक्ष और सभासदों के टिकट वितरण से नाखुश कांग्रेस ब्लॉक कार्यकारिणी के करीब 25 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को सामूहिक त्यागपत्र भेजा है।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है। यहां कांग्रेस ने शैलेंद्र पंवार को नगर पालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अध्यक्ष और सभासद पद के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही पार्टी में बगावत के सुर उठने शुरू हो गए।

विज्ञापन

टिकट बंटवारे से क्षुब्ध जोशीमठ ब्लाक कार्यकारिणी के करीब 25 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को  सामूहिक त्यागपत्र देने का निर्णय लिया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भेजे गए सामूहिक त्यागपत्र में पीसीसी सदस्य रामेश्वर प्रसाद थपलियाल, रमेश चंद्र सती, पूर्व पीसीसी सदस्य मोहन सिंह राणा, ब्लॉक परिवहन अध्यक्ष सुखदेव सिंह बिष्ट, अजीतपाल सिंह रावत, सुभाष डिमरी, नरेशानंद नौटियाल, सरिता नौटियाल, पूर्व सभासद वासुदेव सिंह, सुरेंद्र दीक्षित, गीता, अमित, प्रकाश सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।

कार्यकर्ताओं ने टिकट आवंटन में धांधली का आरोप लगाया है। पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का एलान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed