निकाय चुनाव 2018: टिकट बंटवारे से क्षुब्ध कांग्रेस के 25 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निकाय से पहले टिकट को लेकर कांग्रेसियों में असंतोष झलक रहा है। नगर पालिका जोशीमठ के अध्यक्ष और सभासदों के टिकट वितरण से नाखुश कांग्रेस ब्लॉक कार्यकारिणी के करीब 25 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को सामूहिक त्यागपत्र भेजा है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है। यहां कांग्रेस ने शैलेंद्र पंवार को नगर पालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अध्यक्ष और सभासद पद के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही पार्टी में बगावत के सुर उठने शुरू हो गए।
टिकट बंटवारे से क्षुब्ध जोशीमठ ब्लाक कार्यकारिणी के करीब 25 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सामूहिक त्यागपत्र देने का निर्णय लिया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भेजे गए सामूहिक त्यागपत्र में पीसीसी सदस्य रामेश्वर प्रसाद थपलियाल, रमेश चंद्र सती, पूर्व पीसीसी सदस्य मोहन सिंह राणा, ब्लॉक परिवहन अध्यक्ष सुखदेव सिंह बिष्ट, अजीतपाल सिंह रावत, सुभाष डिमरी, नरेशानंद नौटियाल, सरिता नौटियाल, पूर्व सभासद वासुदेव सिंह, सुरेंद्र दीक्षित, गीता, अमित, प्रकाश सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
कार्यकर्ताओं ने टिकट आवंटन में धांधली का आरोप लगाया है। पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का एलान किया है।