फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congestion of vehicles on long weekend, five minutes journey takes 40 minutes, city jammed

Dehradun: लंबे वीकेंड पर वाहनों का रेला... सड़कें चोक, पांच मिनट के सफर में लग गए 40 मिनट, शहर जाम

Sun, 22 Oct 2023 10:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 22 Oct 2023 10:57 AM IST
सार

शहर के कई इलाकों में सड़कें वाहनों से चोक हो गई। पांच मिनट के सफर में आधे घंटे से लेकर 40 मिनट तक समय लगा। इसका कारण शनिवार से शुरू हुआ लंबा वीकेंड भी रहा। एनसीआर क्षेत्र के लोगों ने मसूरी का रुख किया तो अचानक वाहनों की कतार लग गई।

विज्ञापन
Congestion of vehicles on long weekend, five minutes journey takes 40 minutes, city jammed
सड़कें जाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

शनिवार को शाम करीब चार बजे एनएचएआई की टीम ने हाईवे किनारे एक धार्मिक स्थल का अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। आईएसबीटी फ्लाईओवर की सर्विस लेन बंद कर दी गई। इससे यातायात का दबाव हरिद्वार बाईपास पर बढ़ गया। त्योहारी सीजन के चलते भी शहर में भारी भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन


रिस्पना की ओर से सर्विस लेन होकर जाने वाले वाहनों को कारगी से निकाला गया। इससे कारगी मार्ग पर भी जाम लग गया। मंडी के आसपास भी दोनों लेन में वाहनों की कतार लग गई। इससे 10 मिनट के सफर को तय करने में 40 मिनट तक का समय लगा।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने के चलते लगा जाम
राजधानी में शनिवार शाम के समय जाम के कारण जनता परेशान रही। शहर के कई इलाकों में सड़कें वाहनों से चोक हो गई। पांच मिनट के सफर में आधे घंटे से लेकर 40 मिनट तक समय लगा। इसका कारण शनिवार से शुरू हुआ लंबा वीकेंड भी रहा। एनसीआर क्षेत्र के लोगों ने मसूरी का रुख किया तो अचानक वाहनों की कतार लग गई। एनएच की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के चलते सड़क बंद करनी पड़ी। इससे शहर के दक्षिणी छोर पटेलनगर क्षेत्र कई की सड़कें भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। जाम खुलवाने में पुलिस के भी खूब पसीने छूटे। आखिरकार रात करीब नौ बजे इन हिस्सों में लोगों को जाम से निजात मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिस्पना से धर्मपुर तक लगा जाम
शाम करीब पांच बजे रिस्पना से धर्मपुर मार्ग पर शाम के वक्त वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। शनिवार शाम को यह दबाव और अधिक हो गया। हरिद्वार बाईपास पर जाम लगने के कारण अधिकतर वाहन शहर की ओर जाने लगे। इससे नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में भी सड़कें वाहनों से पैक हो गईं। यहां पर पांच मिनट के सफर में करीब 30 मिनट का समय लगा।

ये भी पढ़ें...Dehradun News: रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में तीन बाइंडर की मौत की जांच शुरू, एसआईटी करेगी पड़ताल

राजपुर रोड व घंटाघर पर वाहनों की कतार
शाम करीब छह बजे शनिवार से मंगलवार तक दशहरा पर्व की छुट्टी हैं। ऐसे में एनसीआर क्षेत्र के लोग हर बार की तरह इस वीकेंड का लुत्फ उठाने के लिए मसूरी की राह पकड़ रहे हैं। पटेलनगर, सहारनपुर रोड, प्रिंस चौक पर लंबा जाम लगा था। इधर, त्योहारी सीजन में बाजारों में भी खासी भीड़ है। इससे शाम के वक्त राजपुर रोड और घंटाघर के क्षेत्र में भी जाम लग गया। कई ट्रैफिक सिग्नल को ब्लिंकिंग मोड पर चलाकर यातायात संचालित किया गया। पुलिस कप्तान के आदेश पर थाना पुलिस ने भी सड़कों पर ड्यूटी की। इससे रात तक ही वाहनों की यह भीड़ छंट सकी।I

Dehradun: लंबे पर वाहनों का रेला... सड़कें चोक, पांच मिनट के सफर में लग गए 40 मिनट, शहर जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed