फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   confusion on pradhanmantri mudra loan yojna.

मुद्रा लोन के महाअभियान से जनता है परेशान

Sun, 27 Sep 2015 12:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 Sep 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
confusion on pradhanmantri mudra loan yojna.

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत भले ही बैंकों ने 25 सितंबर से महाअभियान शुरू किया हो, लेकिन बैंकों की वजह से लोग परेशान भटक रहे हैं।

विज्ञापन


देहरादून ही नहीं, बल्कि दूर दराज के ग्रामीण इलाकों की बैंक शाखाओं से भी मुद्रा लोन नहीं मिलने की शिकायतें आ रही हैं। मुद्रा लोन योजना की जागरूकता और लोगों तक इसकी पहुंच बनाने के लिए सभी बैंकों ने 25 सितंबर से दो अक्तूबर के बीच महाअभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


इस दौरान बैंक अपने कार्यालयों में शिविर लगाकर न केवल मुद्रा लोन की जागरूकता बढ़ा रहे हैं, बल्कि आवेदकों को लोन भी आवंटित कर रहे हैं। मुद्रा लोन योजना के तहत 50 हजार रुपए से 10 लाख रुपए तक का लोन बिना गारंटर देने का प्रावधान है। लेकिन बैंक न केवल गारंटर की मांग कर रहे हैं बल्कि इंकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) भी मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों का दावा है कि वह मुद्रा को जनता के लिए आसान बना रहे हैं। जबकि मुद्रा की पड़ताल के लिए बीते सप्ताह वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव दून में कई बैंकों में औचक निरीक्षण किया था। बावजूद इसके बैंकों के नखरे उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन रहे हैं।

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में मुद्रा लोन के प्रदेश समन्वयक एसएस नेगी का कहना है कि मुद्रा लोन योजना के संबंध में बैंकों को प्रचार सामग्री भेजी जा चुकी है। अगर किसी को शिकायत है तो वह उनकी ईसी रोड स्थित हेड आफिस में संपर्क कर सकता है।

ऋषिकेश निवासी मुकेश उत्तरांचल ग्रामीण बैंक की शाखा में मुद्रा लोन लेने गए। उन्हें लोन की जानकारी या फार्म देने के बजाए बैंक अधिकारी ने बताया कि मुद्रा लोन की उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। अगर उन्हें लोन लेना है तो तीन साल का आईटीआर देना होगा। निराश मुकेश लौट आए।

विकासनगर निवासी सतीश पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में मुद्रा लोन योजना के तहत लोन लेने गए। उन्हें बताया गया कि केवल 50 हजार रुपए तक का लोन उन्हें मुद्रा लोन योजना के तहत मिल सकता है। इसके लिए भी उन्हें कागजी कार्रवाई इतनी बताई कि वह लौट आए।

अमर उजाला मेगा मुद्रा कैंप व सेमिनार
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ग्राहकों को आ रही परेशानी, जानकारी का अभाव और अन्य समस्याओं के निवारण के लिए बैंक आफ बड़ौदा के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन मेगा मुद्रा कैंप एवं सेमिनार का आयोजन करने जा रहा है। इस दौरान न केवल लोगों को जानकारी दी जाएगी, बल्कि मौके पर ही मुद्रा के फार्म भी भरवाये जाएंगे।


प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत न केवल लोगों बल्कि बैंकों में भी जागरूकता का अभाव है। कई बैंकों की शाखाओं से लोग निराश लौट रहे हैं। कई बैंक बेवजह के दस्तावेजों की शर्त बता रहे हैं। ऐसी तमाम समस्याओं के समाधान के लिए बैंक आफ बड़ौदा के सहयोग से मेगा मुद्रा कैंप और सेमिनार का आयोजन एमकेपी इंटर कालेज के सभागार में 4 अक्तूबर किया जा रहा है।

यहां बैंक आफ बड़ौदा के आला अधिकारी सभी बैंकों के नजरिये से मुद्रा योजना की जानकारी देंगे। साथ ही मुद्रा लोन के लिए फार्म भी हाथों हाथ दिये जाएंगे। आप इस मेगा कैंप और सेमिनार का लाभ उठा सकते हैं।

कार्यक्रम की जानकारी
कैंप की तिथि : 4 अक्तूबर-2015
कैंप का समय : सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक
कैंप का स्थान : एमकेपी इंटर कॉलेज सभागार, एमकेपी पीजी कॉलेज के पीछे की ओर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed