फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Confirmation of corona infection in eight patients, health department teams engaged in identifying patients

आठ मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, मरीजों को चिन्हित करने में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीमें

Wed, 01 Dec 2021 11:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:03 AM IST
विज्ञापन
Confirmation of corona infection in eight patients, health department teams engaged in identifying patients
कोरोना की दूसरी लहर में हाहाकार मचाने के बाद कोरोना एक बार दबे पांव दस्तक दे रहा है और मरीजों में दोबारा इसका संक्रमण देखने को मिल रहा है। शासन और स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून जिले में आठ नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों को चिन्हित करने व उनका इलाज कराने को लेकर जुट गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज उप्रेती ने बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर 2867 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। प्रयोगशाला में जांच के उपरांत आठ मरीजों में आठ लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर उप्रेती ने बताया कि बुधवार को सभी कोरोना संक्रमित मरीजों को चिन्हित करने के साथ ही उनका इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ विभाग की आंखों पर ना डालें तो कोरोना संकट शुरू होने के साथ ही अब तक देहरादून जिले में 1860043 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है जिसमें 112256 लोगोों को कोरोना संक्रमित पाया गया। जहां से कोरोना से होने वाली मौतों का सवाल है तो जानलेवा बीमारी से जिले में 3523 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 50 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बताया कि कोरोना बीमारी के दोबारा तेजी से फैलने को लेकर विभाग की ओर सारे एहयिताती कदम उठा लिए गए हैं। इलाज में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसके लिए कोरोनेशन, गांधी शताब्दी और दून जैसे बड़े सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों में की इलाज की व्यवस्था की गई है। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें। ताकि जानलेवा बीमारी से खुद को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed