फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Condolences on the death of senior journalist Nandkishore Nautiyal

वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर नौटियाल के निधन से शोक

Sat, 31 Aug 2019 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Condolences on the death of senior journalist Nandkishore Nautiyal
नंदकिशोर नौटियाल --फाइल फोटो
प्रख्यात पत्रकार हिंदी ब्लिट्ज के पूर्व संपादक नंद किशोर नौटियाल का निधन हो गया। वे मुंबई में अपने बेटे पास रहे लेकिन अंतिम सांस उन्होंने देहरादून में अपने छोटे बेटे के पास ली। वे लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन से मीडिया व समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों के बीच शोक की लहर है।
विज्ञापन

15 जून, 1931 को पौड़ी के एक छोटे से गांव में जन्मे नौटियाल को धारदार पत्रकार के साथ ही हिंदी भाषा आंदोलन के एक सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर देखा जाता था। साठ दशक की अपने पत्रकारिता मिशन के दौरान सामाजिक सरोकारों से निरंतर जुड़े रहे। उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। वे महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी और बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष भी रहे।उनके निधन पर कई महानुभावों ने शोक प्रकट किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नौटियाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि नंदकिशोर नौटियाल एक समर्पित पत्रकार थे, जिन्होंने सदैव पत्रकारिता के उच्च मूल्यों को बनाए रखा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने शोक संदेश में कहा कि उत्तराखंड के यशस्वी पुत्र, देश के वरिष्ठ पत्रकार नंदकिशोर नौटियाल का निधन हम सबके लिए एक गहरा आघात है। उन्होंने एक पत्रकार, एक निर्भीक सामाजिक कार्यकर्ता, प्रशासक व एक संगठनकर्ता के रूप में नए आयाम स्थापित किए। मैं उनको अपने श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कांग्रेस के मुख्य प्रचार समन्वयक धीरेंद्र प्रताप ने भी नौटियाल के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed