{"_id":"5923e0784f1c1b2d2c536df3","slug":"computerized-platform-ticket-available-in-dehradun-railway-station-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गत्ते का नहीं इस तरह होगा नया प्लेटफार्म टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गत्ते का नहीं इस तरह होगा नया प्लेटफार्म टिकट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 May 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
railway station
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून रेलवे स्टेशन पर भी अब गत्ते के बजाय कंप्यूटराइज्ड प्लेटफार्म टिकट मिलेगा। देश के तमाम स्टेशनों के बाद अब दून में भी गत्ते के टिकट की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। दून स्टेशन प्रशासन ने गत्ते वाले अतिरिक्त टिकटों को वापस मुरादाबाद रेल मंडल मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
गत्ते के टिकट बंद होने के कारण स्टेशन के इंक्वायरी सिस्टम के समीप संचालित होने वाले प्लेटफार्म टिकट के काउंटर को भी बंद कर दिया गया है। अब प्लेटफार्म टिकट जनरल श्रेणी (द्वितीय श्रेणी) के काउंटर से कंप्यूटराइज्ड सिस्टम द्वारा दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। प्लेटफार्म टिकट काउंटर पर ही पार्सल की बुकिंग भी होती थी। पार्सल बुकिंग की व्यवस्था भी अब पार्सल सेक्शन के समीप ही कर दी गई है।
विज्ञापन
प्लेटफार्म का एक टिकट 10 रुपये का आता है। यह टिकट दो घंटे के लिए वैध होता है। गत्ते वाले टिकटों की कालाबाजारी की संभावना रहती थी। टिकट में समय और यात्रियों की संख्या को लेकर भी कुछ रेलकर्मी खेल कर देते हैं।
कंप्यूटराइज्ड सिस्टम से जारी टिकट पर टाइमिंग और यात्रियों की संख्या दर्ज होने के कारण कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी।