फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   computer undersatnd human mind though uttarakhand scientist help

उत्तराखंड के इस वैज्ञानिक की मदद से अब दिमाग की बात समझेगा कंप्यूटर

Thu, 02 Aug 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Aug 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
computer undersatnd human mind though uttarakhand scientist help
doctor bhagwati prasad joshi - फोटो : amar ujala

डॉ. भगवती प्रसाद जोशी के शोध से अब कंप्यूटर आसानी से दिमाग की बात समझेगा।

विज्ञापन


चमोली निवासी डॉ. भगवती ने प्रोफेसर मैनहार्ट और मैक्स प्लांक इंस्टिट्यूट, जर्मनी के अन्य वैज्ञानिकों के साथ मिलकर दुनिया में पहली बार कार्यात्मक इलेक्ट्रोलाइट तरल पदार्थ को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में एकीकृत करने की नई तकनीक का अविष्कार किया है। यह न्यूरोमोर्फि क कंप्यूटिंग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. भगवती ने बताया कि हमारे मस्तिष्क में न्यूरॉन्स से सूचनाओं का आदान-प्रदान आयनों के परिवहन द्वारा होता है। इस तकनीक से कंप्यूटिंग डिवाइस एवं हमारे मस्तिष्क के बीच में संबंध के विषय को एक नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन


डॉ. प्रसाद ने इस रिसर्च कार्य में न केवल साधारण नमक के पानी (आयनिक लिक्विड) से माइक्रोस्कोपिक कैपेसिटर्स और ट्रांसिस्टर्स युक्त इंटीग्रेटेड सर्किट्स को बनाया है, अपितु तरल पदार्थ को ठोस पदार्थ की तरह पैटर्न्स करने की तकनीक भी विकसित की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सही निर्णय लेने के लिए तार्किक शक्ति का भी उपयोग करेगी कंप्यूटिंग डिवाइस

computer undersatnd human mind though uttarakhand scientist help
brain

न्यूरोमोर्फि क कंप्यूटिंग डिवाइस मानव मस्तिष्क की कार्यक्षमता से प्रेरित है। जहां वर्तमान कंप्यूटिंग डिवाइस हमारे द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हैं, न्यूरोमोर्फि क कंप्यूटिंग डिवाइस न केवल निर्देशों का पालन करेगी बल्कि स्वयं द्वारा सही निर्णय लेने के लिए तार्किक शक्ति का भी उपयोग करेगी।

उनके शोध को दुनिया भर के प्रोफेसरों और वैज्ञानिकों ने बहुत सराहा है। वर्तमान में डॉ. भगवती प्रसाद एक वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय बर्कले, अमेरिका में एडवांस्ड कंप्यूटिंग के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। डॉ. भगवती ग्राम भाटियाना, जिला चमोली के रहने वाले हैं।

उनके पिता ललिता प्रसाद जोशी, सेवानिवृत्त स्कूल अध्यापक हैं। डॉ. भगवती ने गढ़वाल विवि से फिजिक्स में एमएससी किया है। वर्ष 2015 में डॉ. प्रसाद के ब्रिटेन के कैंब्रिज विवि से पीएचडी की डिग्री हासिल की। पीएचडी के बाद, डॉ. प्रसाद ने मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर सॉलिड स्टेट में प्रोफेसर मैनहार्ट (निदेशक) के साथ एक वैज्ञानिक के रूप में काम किया, जहां उन्होंने इस तकनीक का अविष्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed