फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Complete the works of Chief Minister's announcements soon: CS

मुख्यमंत्री घोषणाओं के कार्यों को जल्द पूरा करें : सीएस

Mon, 16 Mar 2026 08:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Complete the works of Chief Minister's announcements soon: CS
सड़क निर्माण के जो कार्य किए जा सकते हैं, उनके शासनादेश जारी करें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत योजनाओं और परियोजनाओं को जल्द पूरा करें। जिन योजनाओं को विलोप किया जाना है उसका प्रस्ताव आगामी 15 दिन में मुख्यमंत्री घोषणा सेल को प्रस्तुत किया जाए।
मुख्य सचिव ने सचिवालय में मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर आधारित कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में प्रस्ताव प्राप्त न होने की स्थिति में यह माना जाएगा कि संबंधित विभाग उस परियोजना को पूरा करेगा। जिन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही है, उनके संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विधायक तथा जिलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर स्पष्ट करें कि परियोजना को क्रियान्वित किया जाना है या नहीं। अंतर-विभागीय मुद्दों को भी आपसी समन्वय से जल्द सुलझाया जाए।
विज्ञापन

---

केंद्रीय विद्यालय के लिए वन भूमि की उपलब्धता की संभावना देंखे
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री की दस-दस कार्य आधारित घोषणाओं के तहत आने वाले कार्यों को भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण व अन्य कार्यों से संबंधित शासनादेश तत्काल जारी करें। 20 दिनों के भीतर यह स्पष्ट करें कि पेयजल योजनाओं के कौन से कार्य किए जा सकते हैं और कौन से नहीं। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए निजी अथवा वन भूमि के चयन के संबंध में भी संभावनाएं तलाशें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए गेस्ट हाउस के निर्माण का प्रस्ताव दें
सीएस ने कहा कि जिन जिलों में राज्य संपत्ति विभाग अथवा लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस उपलब्ध नहीं हैं, वहां नए गेस्ट हाउस निर्माण के प्रस्ताव प्रस्तुत करें। कहा कि जो प्रोजेक्ट नामकरण का फैसला ना होने के चलते लंबित हैं, उनके संबंध में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभागों, हितधारकों तथा जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जल्द निर्णय लें। बैठक में प्रमुख सचिव आरके. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव सचिन कुर्वे, रविनाथ रामन, चंद्रेश कुमार यादव, एसएन पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed