Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Complete preparations for tourist season in one month

Dehradun News: पर्यटन सीजन की सभी तैयारियां एक माह में पूरा करें

Wed, 19 Mar 2025 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Complete preparations for tourist season in one month

विज्ञापन
एसडीएम अनामिका ने पर्यटन सीजन को देखते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने एक माह में पर्यटन सीजन की सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि सीजन से पहले हर हाल में सड़क, बिजली, पानी से जुड़े काम को पूरा कर लिया जाए। साथ ही सड़क के किनारे खड़ी टेक्सियों को हटाने के निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई निर्देश का पालन नहीं करना है तो उसका रजिस्ट्रेशन निरस्त किया जाए।


एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने एसडीएम को अपने-अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों की जानकारी दी। एसडीएम ने कहा कि मोतीलाल नेहरू मार्ग का काम स्वीकृत हो चुका है। जल्द सड़क का निर्माण शुरू होगा। कहा कि जहां भी पानी की समस्या हो रही है उसको दूर किया जाएगा। पेयजल निगम की ओर से जहां भी सड़क की कटिंग की गई है उसको ठीक किया जाएगा। एसडीएम ने उर्जा निगम से बिजली के पोल और अंडरग्राउंड योजना के बारे में अपडेट मांगा। कहा कि मालरोड में बिना परमिशन के कोई भी काम नहीं होगा। मालरोड में जहां भी सड़क की स्थिति खराब है उसे लोनिवि ठीक करेगा। एसडीएम ने कहा कि लबासना के पास एनएच 707ए पर कुछ स्थानों पर धंसाव हुआ है, इसे शीघ्र ठीक किया जाए। गोल्फकार्ट का संचालन निर्धारित मार्ग पर ही किया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका ईओ तनवीर मारवाह, जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव अजय भार्गव, मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन रजत अग्रवाल, जल संस्थान ईई अमित कुमार, एसएसआई कृष्ण कुमार, एई लोनिवि राजेंद्र पाल, जगजीत कुकरेजा, नागेंद्र उनियाल, शानू वर्मा, टीटीओ श्वैता रौथाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed