{"_id":"06b87793db5e05ba9a9f3f6dc4d2cbef","slug":"complete-fun-haunt-lachhiwala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्ती का अड्डा है लच्छीवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्ती का अड्डा है लच्छीवाला
अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Wed, 21 Aug 2013 10:34 AM IST
विज्ञापन
देहरादून शहर में यूं तो पूरा प्रकृति की गोद में ही बसा हुआ हैं लेकिन कुछेक जगहों को खास तौर पर मानों प्रकृति ने मौज मस्ती के लिए ही बनाया हो। शहर के बेहद करीब जगह है लच्छीवाला।
विज्ञापन
हरिद्वारा-ऋषिकेश रोड पर स्थित लच्छीवाला धूमने और पिकनिक मनाने के लिए बेहतर जगह है। यह जगह दून से लगभग 22 किमी. दूर है। पिछले कुछ वर्षों में यह जगह एक फेमस पब्लिक स्पॉट के रूप में उभरा है।
विज्ञापन
नदी की धारा
छुट्टियों खासतौर पर गर्मियों में यह लोगों से खचाखच भरा रहता है। लच्छीवाला में नदी की धारा को छोटे-छोटे बांध के रूप में रोककर स्वीमिंग पूल के तौर पर विकसित किया गया है।
विज्ञापन
लच्छीवाला में आपको जंगल की शांति और नदी की अठखेलियां दोनों ही मिलेंगी जहां आप अपने पूरे परिवार के साथ एक बेहतरीन छुट्टी प्लस मस्ती भरा दिन गुजार सकते हैं।
मामूली सा शुल्क
पार्क में प्रवेश के लिए मामूली सा शुल्क भी लिया जाता है। आप जब भी यहां आएं तो तौलियां और कपड़े लेकर जरूर आए, क्योंकि यहां पर बहते हुए पानी में जाने से आप खुद को नहीं रोक पाएंगे। इसके साथ ही यहां वन विभाग के गेस्ट हाउस में पर्यटकों के रहने की सुविधा भी उपलब्ध है।