फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Complaint of dirty water in many areas of the city, resentment among people

शहर के कई क्षेत्रों में गंदे पानी की शिकायत, लोगों में आक्रोश

Sun, 21 Nov 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Complaint of dirty water in many areas of the city, resentment among people
देहरादून। शहर के कई क्षेत्रों में कई दिनों से गंदे पानी की शिकायत आ रही है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोग कई बार इसकी शिकायत जलसंस्थान से कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। पूर्व विधायक राजकुमार ने जल संस्थान को ज्ञापन प्रेषित कर चेतावनी दी है कि जल्द ही गंदे पानी की समस्या का समाधान न होने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजकुमार ने बताया कि फालतू लाइन, आराघर बलवीर रोड, संजय कॉलोनी, राजेश रावत कॉलोनी, पूरण बस्ती भाग- दो, मिशन स्कूल नाला,पलटन बाजार, मच्छी बाजार, ईसी रोड, आर्यनगर, डीएल रोड, न्यू रोड, चन्दर नगर, चुक्खूवाला, कांवली रोड गुरुद्वारे के आपपास की गलियों , इनामुल्लाह बिल्डिंग व तहसील के आसपास के क्षेत्रों में लागों के घरों में गंदा पानी आ रहा है। जिस कारण जनता बहुत ही परेशानी में है। गंदे पानी की समस्या से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ती जा रही है। दरअसल, शहर में स्मार्ट सिटी के तहत कार्य किए जा रहे हैं। खुदाई के कारण नाली, नाले व सीवेज के पाइप टूट चुके हैं, जिसकी वजह से पानी सीवेज के साथ मिलकर लोगों के घरों में जा रहा है। गंदे पानी की समस्या को लेकर कई बार क्षेत्रीय जनता जल संस्थान, स्मार्ट सिटी, जिला प्रशासन से शिकायत कर चुकी है, लेकिन न ही जल संस्थान और न ही अन्य कोई विभाग समस्या के समाधान के लिए आगे आ रहा है। पूर्व विधायक राजकुमार जलसंस्थान को ज्ञापन प्रेषति कर पानी के सभी रुके हुए टेंडरो को जल्द शुरू किया जाए और जनहित मे जल्द से जल्द टूटे हुए पाइपों व नाली - नालों को ठीक करने की मांग की है। जिससे कि गंदे पानी की समस्या से निजात मिल सके। ऐसा न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed