फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Community Health Center Sahiya is running on the trust

Dehradun News: विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं, मेडिकल अफसर चला रहे अस्पताल

Tue, 05 Dec 2023 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Community Health Center Sahiya is running on the trust

विज्ञापन
- अस्पताल में विशेषज्ञों के 11 पद, 10 खाली



- रेफरल सेंटर बनकर रह गया है सीएचसी साहिया

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया मेडिकल अफसरों के भरोसे चल रहा है। अस्पताल में प्रभारी चिकित्साधिकारी समेत विशेषज्ञों के 11 पद सृजित है। इनमें से 10 विशेषज्ञों के पद लंबे समय से खाली है। दो दिन पहले सर्जन की तैनाती हुई है। सबसे अधिक परेशानी महिला मरीजों और गर्भवती महिलाओं को हो रही है।

सीएचसी साहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी, फिजीशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, कान नाक गला रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिस्ट, दंत रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट के पद वर्ष 2015 से रिक्त चले आ रहे हैं। अस्पताल में एक अल्ट्रासाउंड मशीन भी थी। लेकिन रेडियोलॉजिस्ट न होने पर वर्ष 2018-19 में मशीन को देहरादून के अस्पताल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन




विशेषज्ञों के अभाव में अस्पताल में मरीजों को केवल सामान्य उपचार ही मिल पाता है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को सीधा उप जिला अस्पताल विकासनगर रेफर कर दिया जाता है। विशेषज्ञ परामर्श के लिए भी मरीजों को उप जिला अस्पताल जाना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन










महिला मरीजों और गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है। गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाते हैं। महिलाओं को छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी होती है तो महिला चिकित्सक को दिखाने के लिए विकासनगर जाना पड़ता है। अस्पताल केवल रेफरल सेंटर मात्र है। - नीलम संवई, ग्राम प्रधान, साहिया नेवी







अस्पताल में दांत, कान, गले, हड्डी, आंखों के रोग के उपचार की सुविधा नहीं है। महिला रोग विशेषज्ञ भी नहीं है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नाम पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बराबर चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। -

वीरेंद्र सिंह बिष्ट, स्थानीय ग्रामीण









अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था के बड़े बुरे हाल है। यहां हाल तक एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं थे। अभी सर्जन की तैनाती हुई है। अस्पताल में केवल मामूली बीमारी का उपचार होता है। सबसे अधिक दिक्कत इमरजेंसी में आती है। सबसे नजदीकी अस्पताल 30 से 40 किमी दूर विकासनगर में है। - सुरेंद्र सिंह चौहान, स्थानीय ग्रामीण

---



अस्पताल में विशेषज्ञों की तैनाती के लिए शासन को डिमांड भेजी गई है। बैठकों के दौरान विशेषज्ञों की कमी से मरीजों को हो रही परेशानी की बात भी उठाई जाती है। विशेषज्ञ चिकित्सक के न होने से अस्पताल में कई उपकरणों और सेटअप का प्रयोग नहीं हो पा रहा है। - डॉ. विक्रम सिंह तोमर, प्रभारी चिकित्साधिकारी, साहिया







आठ साल बाद मिला जनरल सर्जन



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को करीब आठ साल बाद आखिरकार जनरल सर्जन मिल गया। जनरल सर्जन डॉ. रोहन नौटियाल ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि इसी सप्ताह से सर्जन की ओपीडी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed