{"_id":"6aa9a5dc77ba2e053707835e","slug":"common-facility-centre-opened-in-shankarpur-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1067164-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शंकरपुर में खुला सामान्य सुविधा केंद्र, 2500 महिलाओं को मिला स्वरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शंकरपुर में खुला सामान्य सुविधा केंद्र, 2500 महिलाओं को मिला स्वरोजगार
Wed, 16 Sep 2026 01:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
सहसपुर क्षेत्र के शंकरपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मंगलवार को सामान्य सुविधा केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इससे 223 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करीब 2500 महिलाओं के लिए स्वरोजगार और आर्थिक स्वावलंबन की नई राह खुल गई है। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने केंद्र का उद्घाटन किया।
जिला प्रशासन की विशेष पहल पर खादी ग्रामोद्योग के वर्षों से बंद पड़े भवन को पुनर्जीवित कर इस केंद्र की स्थापना की गई है। इसका संचालन आस्था क्लस्टर लेवल फेडरेशन कर रहा है। केंद्र में फिलहाल महिलाएं पर्यावरण अनुकूल जूट और कपड़े के बैग तैयार कर रही हैं। इससे सिंगल यूज प्लास्टिक पर निर्भरता घटेगी और महिलाओं को नियमित आय प्राप्त होगी।
पूरे प्रदेश में लागू होगा सहसपुर मॉडल
कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि महिलाओं के इन उत्पादों को प्रदेशव्यापी बाजार और नई पहचान दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री के लखपति दीदी संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए सहसपुर के इस मॉडल को अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 3 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।
विज्ञापन
अब आईआईएम काशीपुर के साथ एमओयू कर इन महिलाओं को उद्यमिता और तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। भविष्य में इस केंद्र में स्कूली बच्चों के अलावा पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी जवानों की वर्दियां तैयार करने पर भी काम होगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने प्रशासन की ओर से महिलाओं को उत्पादन, पैकेजिंग और बाजार उपलब्ध कराने का पूरा भरोसा दिलाया।