फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Commission released syllabus for Assistant Teacher Examination

आयोग ने जारी किया सहायक अध्यापक परीक्षा का सिलेबस

Mon, 02 Nov 2020 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Commission released syllabus for Assistant Teacher Examination
देहरादून। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक, एलटी भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 100 अंकों का प्रश्न पत्र आएगा। इसमें 12वीं, ग्रेजुएशन और बीएड या बीपीएड स्तर के सवाल पूछे जाएंगे। आयोग ने सभी विषयों के लिए अलग-अलग सिलेबस जारी किया है।
विज्ञापन

आयोग की ओर से इन दिनों सहायक अध्यापक के 1431 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया गतिमान है। इसके लिए चार दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की परीक्षा अगले वर्ष अप्रैल में प्रस्तावित है। लिहाजा, आयोग ने जिन विषयों के लिए भर्ती निकाली है, उनकी परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस भी जारी किया है। इसमें एलटी सामान्य, एलटी गणित, एलटी विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी, बंगाली, पंजाबी, कला, शारीरिक शिक्षा, संगीत, गृह विज्ञान और वाणिज्य शामिल हैं। इन सभी विषयों के लिए 100-100 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। इसमें 30-30 अंकों के प्रश्न बीएड, बीपीएड, एलटी आदि के सिलेबस से पूछे जाएंगे। बाकी 70-70 अंकों के प्रश्न 12वीं और ग्रेजुएशन के स्तर से पूछे जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वह आयोग की वेबसाइट से अपने विषय का सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed