{"_id":"5911c6f64f1c1b3854852ac8","slug":"commando-training-started-at-ssb-academy","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSB अकादमी में शुरू हुआ कमांडो प्रशिक्षण, दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSB अकादमी में शुरू हुआ कमांडो प्रशिक्षण, दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 09 May 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
ssb
- फोटो : amar ujala
एसएसबी अकादमी में कमांडो कोर्स शुरू कर दिया गया है। कमांडो कोर्स में सहायक सेना नायक स्तर के 13 अधिकारी भाग ले रहे हैं। सोमवार को एसएसबी अकादमी में 11वां कमांडो कोर्स शुरू किया गया।
विज्ञापन
अकादमी मुख्यालय के निर्देश पर बल के युवा अधिकारियों को यह कोर्स कराया जाता है। कोर्स के शुभारंभ अवसर पर अकादमी निदेशक एस सुरेश ने कहा कि 10 सप्ताह के इस कोर्स में अधिकारियों को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाया जाता है।
विज्ञापन
कोर्स के दौरान अधिकारियों को न सिर्फ विषम परिस्थितियों का सामना कर लक्ष्य हासिल करने, आधुनिक हथियारों व उपकरणों को चलाना व उनमें महारथ हासिल करना सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
निदेशक एस सुरेश ने कहा कि बदलते सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि हमारे अधिकारियों में वह साहस व दृढ़ विश्वास पैदा हो, जिससे वह कठिन हालातों में अपने जवानों का बेहतर ढंग से नेतृत्व कर सके। कमांडो कोर्स में 17 अप्रैल को पास आउट हुए सहायक सेना नायक प्रतिभाग करेंगे।