फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   commander conference in indian military academy.

IMA में कमांडर कांफ्रेंस, जुटेंगे तीनों सेनाओं के प्रमुख, PM और रक्षा मंत्री भी आएंगे

Sun, 15 Jan 2017 01:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Jan 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
commander conference in indian military academy.
आईएमए - फोटो : AmarUjala

21 जनवरी को देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में पहली बार आयोजित होने जा रही कमांडर कांफ्रेंस में प्रमुख तौर पर नौ मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री मनोहर परिकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकर अजीत डोभाल, सेना के तीनों अंगों के प्रमुख और तमाम कोर कमांडर इस कांफ्रेंस में शामिल होंगे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कांफ्रेंस में कई अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं, जिसमें चीन सीमा पर माउंटेन कोर स्थापित करने का लंबित मुद्दा भी शामिल है।

नए सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के कार्यभार संभालने के बाद पहली कमांडर कांफ्रेंस उनके मूल प्रदेश उत्तराखंड स्थित आईएमए देहरादून में होने जा रही है। हालांकि पूर्व सेना अधिकारियों को इसमें कोई बड़ा आकर्षण तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन उनका मानना है कि पहली बार इस तरह से आईएमए में कांफ्रेंस हो रही है।

विज्ञापन

नौ मुद्दों पर होगी कमांडर कांफ्रेंस में चर्चा

commander conference in indian military academy.
पीएम मोदी भी पहुंचेंगे।

कांफ्रेंस को लेकर आईएमए ने पुख्ता तैयारियां कर ली हैं। सूत्रों के मुताबिक कांफ्रेंस में नौ प्रमुख मुद्दों के अलावा सेना के कई और मसलों पर गहन मंथन होगा। इसमें हाल ही में वायरल हो रही जवानों की वीडियो पर भी चर्चा होने की संभावना है।

हालांकि अभी पीएम मोदी या रक्षा मंत्री का कार्यक्रम जिला प्रशासन को नहीं मिला है लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों 21 को ही दून पहुंचेंगे और शाम को लौट जाएंगे।

इन मुद्दों पर होगा मंथन
-पाक अधिकृत कश्मीर से लगती सीमा और जम्मू एंड कश्मीर में एलओसी की संवेदनशीलता।
-नॉर्थ ईस्ट से लेकर जम्मू एंड कश्मीर तक फैली चीन सीमा।
-चीन सीमा पर नई माउंटेन कोर स्थापित करने का लंबित मुद्दा।
-जे एंड के में अर्द्ध सेना जैसे बीएसएफ, सीआरपीएफ और सेना बलों की तैनाती।
-आर्म्ड फोर्स में कम से कम कैजुएलिटी।
-सामरिक महत्व के हथियारों की जरूरत और उन्हें लगाने के क्षेत्र।
-आर्मी कमांडर और कोर कमांडरों की क्षेत्रवार रिपोर्ट।
-आतंकवादी गतिविधियों पर सेना का रुख।
-सैनिकों और पूर्व सैनिकों से जुडे़ मामले।

जनरल बख्शी भी होंगे शामिल

commander conference in indian military academy.
जनरल बख्शी

हाल ही में इस्तीफे को लेकर चर्चाओं में आए ईस्टर्न आर्मी कमांडर ले. जन. प्रवीन बख्शी के कमांडर कांफ्रेंस में शामिल होने पर छाए संशय के बादल छंट गए हैं। सूत्रों के मुताबिक जन. बख्शी भी कमांडर कांफ्रेंस में शामिल होंगे।

चुनावी समय में अजीब फैसला
कभी ऐसा हुआ नहीं है आज तक। आमतौर पर यह कांफ्रेंस दिल्ली में ही होती है। हालांकि उत्तराखंड के लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है। 
-ले. जन. गंभीर सिंह नेगी, पूर्व कमांडेंट, भारतीय सैन्य अकादमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed