{"_id":"5a0dad214f1c1bd9798bce11","slug":"comedy-night-with-sunil-grover-will-held-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: कॉमेडी नाइट विद सुनील ग्रोवर में गुदगुदाने को हो जाएं तैयार, यहां जमेगी महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: कॉमेडी नाइट विद सुनील ग्रोवर में गुदगुदाने को हो जाएं तैयार, यहां जमेगी महफिल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 16 Nov 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडी किं कपिल शर्मा की 'रिंकू भाभी' आपको गुदगुदाने आ रही हैं। द कबीर इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट कंपनी की ओर से 18 नवंबर को कॉमेडी नाइट विद सुनील ग्रोवर कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कंपनी के डाइरेक्टर सम्राट कुमार रॉय ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि कार्यक्रम में पंजाबी सिंगर अल्फाज लाइव इन कंसर्ट भी आकर्षण का केंद्र होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम मसूरी रोड स्थित फुट हिल गार्डन में शनिवार को शाम छह बजे से आयोजित होगा। इस मौके पर इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज सीजन-2 के कलाकार पार्थ मेहता, टीवी कलाकार फराह लखानी और रिहा बैंड भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। प्रेसवार्ता में राजेश दीवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन