फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   come with amarujala to help bastadi disaster victims

नया बस्तड़ी बसाने में खुले दिल से करें अमर उजाला की मदद

Fri, 29 Jul 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Jul 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
come with amarujala to help bastadi disaster victims
सीएम हरीश रावत आपदाग्रस्त बस्तड़ी गांव का जायजा लेने पहुंचे थे - फोटो : ‌file photo

उत्तराखंड में कुमाऊं के पिथौरागढ़ जिले के बस्तड़ी गांव ने हाल की आपदा में अपने 21 निवासी गंवाए हैं। समूचा गांव उजड़ गया और दर्जनों परिवारों की जिंदगी पटरी से उतर गई। बहुत से बच्चों-युवाओं की शिक्षा अधर में लटक गई है।

विज्ञापन


इस भीषण त्रासदी से जूझते हुए गांव के ही लोगों ने नई बसाहट बनाने की मुहिम ‘आओ एक नया बस्तड़ी फिर से बसायें’ शुरू करके अपनी अजेय जिजीविषा का परिचय दिया है। अमर उजाला फाउंडेशन उनके इस हौसले का सम्मान करते हुए इस अभियान के लिए तत्काल एक लाख रुपये सहयोग राशि देने की घोषणा करता है और अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि नया बस्तड़ी बसाने के लिए खुले दिल से मदद करें।
विज्ञापन


आप अमर उजाला फाउंडेशन (Amar Ujala Foundation) के नाम से क्रॉस किया चेक भेजकर इस अभियान को आगे बढ़ा सकते हैं। चेक के पीछे अपना पूरा नाम, पता, पैन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य है। एक हजार रुपये से अधिक सहयोग करने वालों के नाम अखबार में प्रकाशित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के किसी भी ब्यूरो ऑफिस या प्रकाशन केंद्र पर आप चेक जमा कर सकते हैं। आपकी मदद पर आयकर अधिनियम 80 जी के तहत छूट मिलेगी। आइए, सब मिलकर नया बस्तड़ी बसाएं, बिखरी जिंदगियों को फिर से संवारें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed