फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cold weather worsens the problems of chronic pain patients

Dehradun News: ठंड ने बढ़ाई घुटनों और कमर दर्द के पुराने मरीजों की परेशानी

Mon, 10 Nov 2025 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
Cold weather worsens the problems of chronic pain patients
- हड्डी रोग की ओपीडी में रोज आ रहे 25 मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। ठंड बढ़ने के साथ घुटनों और कमर दर्द के पुराने मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है। दिन में गुनगुनी धूप से राहत नहीं मिल रही है। हड्डी रोग की ओपीडी में रोजाना 25 मरीज घुटनों और कमर में दर्द बढ़ने की शिकायत लेकर आ रहे हैं। इनमें अधिकतर बुजुर्ग मरीज शामिल हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ मरीजों को नियमित रूप से दवा के सेवन के साथ जरूरी सलाह दे रहे हैं। उप जिला अस्पताल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ गुप्ता बताते हैं कि सर्दियों के सीजन में गठिया और कमर के पुराने दर्द के मरीजों की समस्या बढ़ती है। जोड़ों में दर्द और अकड़न से मरीजों के लिए चलना, उठना और बैठना तक दूभर हो जाता है। ऐसे मरीजों को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त कपड़े पहनने चाहिए। धूप निकलने के बाद ही सैर के लिए निकलना चाहिए। हिटिंग पैड या गर्म पानी के तौलिए से जोड़ों को सेंकने से लाभ मिलता है। गठिया से ग्रसित मरीजों को सीढ़ी चढ़ने और उतरने से बचना है। कमर दर्द के मरीजों को वजन नहीं उठाना है। झुक कर काम करने से भी बचना है। मरीजों को तले-भुने और गरिष्ट भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि, वजन बढ़ने के साथ दर्द की समस्या भी बढ़ेगी। नियमित रूप से व्यायाम करने से जोड़ों में लचीलापन बना रहता है। मरीजों को समय पर दवाइयों का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed