फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cold weather killed three people in raiwala uttarakhand

उत्तराखंड में हाड़ गलाने वाली सर्दी से नहीं मिल रही राहत, ठंड से तीन लोगों की मौत

Sun, 30 Dec 2018 12:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रायवाला
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रायवाला Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Dec 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Cold weather killed three people in raiwala uttarakhand
अलाव देहरादून

तेजी से बढ़ रही ठंड सेहत पर भारी पड़ने लगी है। शनिवार को रायवाला में ठंड के कारण तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस को अलग-अलग जगहों से तीन शव बरामद हुए। इसमें से एक शव की शिनाख्त हो सकी जबकि दो अन्य अज्ञात हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तीनों की मौत ठंड लगने से हुई है। रायवाला थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर तीन शव मिलने की सूचना मिली थी। सुबह के समय सत्यनारायण मंदिर के पास हाइवे किनारे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है। 
विज्ञापन


इसके अलावा हाइवे किनारे एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। मृतक के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद बुजुर्ग के शव को उनके परिजन अपने साथ ले गए। बुजुर्ग की पहचान भरोसा नंद गौड़ पुत्र लुंगी राम गौड़ निवासी पटवारी बींत नाली खाल कोटद्वार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शाम के समय चकजोगीवाला के पास बह रही सौंग नदी की दूसरी तरफ अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जांच के दौरान युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। युवक की उम्र लगभग 27 वर्ष है। उसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

तापमान बढ़ा, ठिठुरन से राहत नहीं  

दून समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को भले ही न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई, लेकिन ठिठुरन से राहत नहीं मिली। कई इलाकों में पारा अब तक भी शून्य और इसके आस-पास ठिठका हुआ है।

शुक्रवार को देहरादून को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि शनिवार को शहर का तापमान 3.5 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। उत्तरकाशी का न्यूनतम तापमान एक दिन पहले शून्य था शनिवार को 03 दर्ज किया गया।

मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान भी शुक्रवार को माइनस 4.9 दर्ज किया गया था जबकि अगले दिन 1.9 दर्ज किया गया। इससे ठंड में मामूली कमी जरूर आई, लेकिन ठिठुरन कम नहीं हुई है। इनके अलावा पहाड़ के अधिक ऊंचाई वाले लगभग सभी इलाकों का तापमान अब भी माइनस में है। कम ऊंचाई वाले अधिकांश शहरों में पारा एक से दो डिग्री के बीच झूल रहा है। शनिवार को अल्मोड़ा में सबसे कम तापमान माइनस पांच डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर में भी तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। विशेषकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। ऐसे में बच्चों और बूढ़ों को ठंड में विशेष सावधानी बरतनी होगी। दमा के मरीजों को भी सुबह-शाम बाहर निकलने से बचना होगा। 

विभिन्न शहरों में न्यूनतम तापमान
शहर         तापमान
मसूरी            03
उत्तरकाशी     03
देहरादून        3.5
टिहरी          1.6
हरिद्वार         02
जोशीमठ      01
अल्मोड़ा      -5
पिथौरागढ़     00
मुक्तेश्वर      1.9
नैनीताल        04
पंतनगर         -1
चंपावत        02    

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। अब अगले दो-तीन दिन मौसम साफ रहेगा। कुछ मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ी क्षेत्रों में पाला बढ़ सकता है।
बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम केंद्र 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed