फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cold weather Assembly session will be warm

कड़ाके की ठंड में गरमाएगा विधानसभा सत्र, विपक्ष ने आक्रामक रुख के साथ चला दांव

Thu, 07 Dec 2017 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ीसैंण
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ीसैंण Updated Thu, 07 Dec 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
cold weather Assembly session will be warm
Trivendra Singh Rawat and Indira Hridayesh - फोटो : file photo

कड़ाके की ठंड में उत्तराखंड विधानसभा सत्र गरमाएगा। पहले ही दिन से आक्रामक रुख अख्तियार करने का इरादा रख विपक्षा ने नया दांव चला है। पढ़िए...

विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के बीच आज से शुरू हो रहे गैरसैंण विधान सभा सत्र की अवधि को लेकर विपक्ष ने नया दांव चला है। उसने सरकार से सत्र को लंबी अवधि तक चलाने की मांग की है। इसे विपक्ष का रणनीतिक कदम बताया जा रहा है। उसे अंदेशा है कि सरकार ने बेशक सात दिन का बुलाया है, लेकिन इसे वह दो दिन में स्थगित कर देगी। विपक्ष ने सदन में पहले ही दिन से आक्रामक रुख अख्तियार करने का इरादा बनाया है।
विज्ञापन


बुधवार की शाम भराड़ीसैंण में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सत्र के एजेंडे के लेकर विपक्ष ने रणनीति पर मंथन किया। कांग्रेस विधायक मनोज रावत ने पुष्टि की कि बैठक में विपक्ष का इस बात पर जोर था कि सत्र को लंबी अवधि तक चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के पास सत्र को चलाने के लिए पयार्प्त एजेंडा नहीं

cold weather Assembly session will be warm
indira hridayesh

बकौल रावत, सरकार के पास सत्र को चलाने के लिए पयार्प्त एजेंडा नहीं है, इसलिए उसका इरादा इसे दो दिन में निपटाने का है। यदि सरकार ऐसा करती है, तो विपक्ष उससे सवाल पूछेगा कि बगैर एजेंडा सत्र बुलाने का औचित्य क्या था।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में पार्टी विधायक काजी निजामुद्दीन और फुरकान अहमद को छोड़कर बाकी सभी विधायक मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों को रखा, जिस पर तय हुआ कि विपक्ष निकायों के सेवा विस्तार, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किडनी कांड के मुद्दों सदन में जोरदार ढंग से गरमाएगा।

हम सत्र 13 दिसंबर तक चलाना चाहते हैं। लेकिन सरकार की मंशा पूरा सत्र चलाने की नहीं है। वह शुक्रवार को ही सत्र निपटा देगी क्योंकि उसके पास कोई  बिजनेस नहीं है । -करन माहरा,उपनेता प्रतिपक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed