फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cold weather after Rain and fog in mussoorie before pre monsoon in uttarakhand

मसूरी में बारिश और कोहरे से गिरा पारा, ठंडक बढ़ने से सुहावना मौसम देख खिले पर्यटकों के चेहरे

Sun, 10 Jun 2018 09:14 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मसूरी Updated Sun, 10 Jun 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
Cold weather after Rain and fog in mussoorie before pre monsoon in uttarakhand
rain in mussoorie

पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद नगर में घना कोहरा छाने से तापमान में गिरावट आ गई और ठंड का अहसास होने लगा। वहीं, मसूरी पहुंचे पर्यटकों ने इस मौसम का जमकर आनंद लिया। रविवार को सुबह से ही नगर में घने काले बादल छाए हुए थे।

विज्ञापन


दिन चढ़ने के साथ पर्यटन नगरी में कोहरा छाने लगा और दोपहर में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। कोहरे और अंधेरे के कारण वाहन चालकों को दिन में हेडलाइट का सहारा लेना पड़ा। दोपहर बाद अचानक हुई बारिश से तापमान में काफी गिरावट आ गई और ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन


 इससे लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, दुकानों पर भी गर्म कपड़ों के लिए पर्यटकों की भीड़ नजर आई। शाम पांच बजे मौसम साफ होने के बाद माल रोड पर पर्यटक उमड़ पड़े। इस सुहावने मौसम का लोगों ने लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बीच बदरीनाथ में तीर्थयात्रियों की लगी रही लाइन

Cold weather after Rain and fog in mussoorie before pre monsoon in uttarakhand
rain in uttarakhand

बदरीनाथ धाम में रविवार को बारिश के बीच भी दर्शनों को तीर्थयात्रियों की लंबी लाइन लगी रही। 11343 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। हेमकुंड साहिब में भी दोपहर बाद मौसम खराब हो गया था।

उधर, केदारनाथ में पूरे दिन रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। केदारघाटी और धाम में कोहरा भी छाने से हेलीकॉप्टर सेवा बार-बार बाधित होती रही। बारिश के बावजूद करीब पांच हजार यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed