फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cold Weather after Hail Storm and rain in badrinath kedarnath and hemkund sahib

उत्तराखंड: बदरीनाथ-केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंड

Fri, 21 Sep 2018 08:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Fri, 21 Sep 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
Cold Weather after Hail Storm and rain in badrinath kedarnath and hemkund sahib
rain in uttarakhand - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में अलर्ट के बाद गुरुवार को पहाडों में झमाझम बारिश हुई। चमोली जिले में दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब सहित जिले के निचले क्षेत्रों में देर शाम तक बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडक भरा हो गया है। 

विज्ञापन


जिले में सुबह से ही चटख धूप खिली हुई थी, लेकिन शाम करीब चार बजे मंडल घाटी से अचानक आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। गोपेश्वर के साथ ही नंदप्रयाग, पीपलकोटी, पोखरी, घाट और जोशीमठ क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में बृहस्पतिवार को 2645 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। अभी तक 874513 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। माता मूर्ति मेले के लिए धाम में तीर्थयात्रियों की चहल-पहल बढ़ गई है। देश के अंतिम गांव माणा, बामणी, पांडुकेश्वर, लामबगड़, अरुड़ी, पटूड़ी, गोविंदघाट और जोशीमठ से भी भक्त बदरीनाथ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बारिश के साथ पड़े ओले

रुद्रप्रयाग में, शाम साढ़े पांच बजे से जनपद में तेज बारिश के साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई है। केदारनाथ में भी बारिश से ठंड बढ़ गई है। यहां घना कोहरा छाया हुआ है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद आसमान में बादल छाने लगे थे। 

साढ़े पांच बजे के बाद बादलों की तेज गर्जना और अंधड़ के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान क्यूंजा घाटी सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी ओलावृष्टि हुई है, जिससे धान, मंडुवा, झंगोरा सहित साग-भाजी और फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। 

विभाग की मानें तो, मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने 22 से 25 सितंबर तक भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने बता दिया है कि मानसून कब विदा लेगा। मानसून 28 सितंबर तक प्रदेश से विदा हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह बताते हैं कि इस बार मानसनू पिछले साल की तुलना में दस दिन पूर्व विदा हो सकता है।

यमुनोत्री धाम में बढ़ी रौनक

मानसून सीजन निबटने के बाद चार धाम यात्रा एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। आजकल बड़ी संख्या में तीर्थयात्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पहुंच रहे हैं। जिससे यात्रा कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। हालांकि यमुनोत्री धाम में आपदा के बाद हालात जस के तस बने होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बीते जून माह में मानसून की बरसात का सिलसिला शुरू होने के साथ ही चार धाम यात्रा धीमी पड़ गई थी। बरसात में जगह-जगह भूस्खलन से यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध होने के कारण टूर ऑपरेटर्स ने तीर्थयात्रियों को इस ओर लाना बंद कर दिया था।

अब मानसून सीजन बीतने के बाद खिली धूप में मौसम खुशगवार हो गया है। यात्रा मार्ग सुरक्षित यातायात के लिए तैयार हैं। यमुनोत्री हाईवे के लिए नासूर बने ओजरी डबरकोट में भी भूस्खलन का सिलसिला थमा होने से यहां वाहनों की आवाजाही सुचारू है। जिसके चलते एक बार फिर चार धाम यात्रा गति पकड़ने लगी है। यहां पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को धामों में गुनगुनी ठंड वाला मौसम खूब भा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed