फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cold Wave and High Fog Warning in uttarakhand this week

ध्यान दें, पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर का अलर्ट जारी, मैदानों में घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

Mon, 16 Dec 2019 07:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Dec 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
Cold Wave and High Fog Warning in uttarakhand this week
- फोटो : फाइल फोटो

प्रदेशभर में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के बाद इस सप्ताह से शीतलहर और कोहरा सताने वाला है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के पहाड़ी जिलों में जहां शीतलहर की वॉर्निंग जारी की है। वहीं मैदानी जिलों में घना कोहरा आने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


प्रदेशभर में रविवार को ठंडा दिन रहा। राजधानी में सुबह आंशिक बादल आए, लेकिन इसके बाद चटख धूप खिली। दून में दिन का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शाम को हल्की ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ गई।
विज्ञापन


वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ के ऊपर अब पाला पड़ने से ठंड में इजाफा हो गया है। ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार को बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर चल सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है। आने वाले पांच दिनों में बारिश की संभावना काफी कम है। लिहाजा, ज्यादातर जगहों पर शीतलहर और कोहरा ही परेशान करने वाला है।

दून में दोपहर बाद आ सकते हैं आंशिक बादल

राजधानी में सोमवार की सुबह खुशनुमा धूप खिलेगी, लेकिन दोपहर के बाद आंशिक बादल आ सकते हैं। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed