फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cold in mountains due to a fall in temperature

तापमान में आई गिरावट से पहाड़ों में बढ़ी कड़ाके की ठंड

Tue, 28 Nov 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी/भीमताल/नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी/भीमताल/नैनीताल Updated Tue, 28 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Cold in mountains due to a fall in temperature
कोहरा - फोटो : file photo

तापमान में आई गिरावट से पहाड़ों में बढ़ी कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। सरोवर नगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में आई गिरावट की वजह से एकाएक ठंड बढ़ गई।

विज्ञापन


नगर में हालांकि दिनभर धूप खिले रहने से थोड़ी राहत मिली। मौसम में आए बदलाव की वजह से नगर में मंगलवार को अन्य दिनों की तुलना में चहल-पहल भी कम देखी गई। नगर में गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 17, न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीमताल नगर और आसपास के क्षेत्रों में कई दिनों से सुबह, शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है जबकि दिन में चटख धूप खिल रही है। इस कारण कई लोग सर्दी, जुकाम, बुखार की चपेट में हैं। रात में पाला पड़ने के कारण पिछले कई दिनों से सुबह, शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शाम को पहाड़ियां धुंध के आगोश में समा जा रही हैं। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण बच्चे, बूढ़े सर्दी, जुकाम, बुखार की चपेट में हैं।

क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था कराने की मांग

Cold in mountains due to a fall in temperature
क्षेत्र के लोगों ने नगर पंचायत के अधिकारियों से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं हल्द्वानी में भी मौसम का मिजाज प्रतिदिन बदल रहा है।

अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम होने के कारण ठंड का एहसास हो रहा है। हवा की दिशा बदलने के कारण दोपहर बाद से गलन बढ़ जा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। सुबह होने के साथ ही सूर्यदेव राहत दे रहे हैं मगर दोपहर बाद अचानक ठंड बढ़ जा रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.5, न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री, न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी दिशा होने के कारण ठंड बढ़ रही है। कहा कि एक-दो दिसंबर से हवा का रुख बदलेगा और न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी। चार दिसंबर के बाद कोहरा गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed