{"_id":"5906c3df4f1c1b5a46441aa1","slug":"coach-will-increase-in-nanda-devi-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा देवी एक्सप्रेस में बढ़ेंगे दो कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा देवी एक्सप्रेस में बढ़ेंगे दो कोच
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 01 May 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली-देहरादून के बीच चलने वाली वीआईपी ट्रेन नंदा देवी एक्सप्रेस में रविवार (30 अप्रैल) को अस्थाई तौर पर एक कोच बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
जबकि सोमवार को इस ट्रेन में एक और कोच बढ़ जाएगा। ये दोनों कोच एसी थर्ड श्रेणी के होंगे। ये दोनों अतिरिक्त कोच 30 जून तक इसी तरह संचालित होंगे।
गर्मी की छुट्टियों और पर्यटन सीजन को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। नंदा देवी एक्सप्रेस देहरादून से रोजाना रात 11.30 मिनट पर रवाना होती है।
जबकि नई दिल्ली से चलकर दून पहुंचने का इस ट्रेन का निर्धारित समय सुबह करीब पौने पांच बजे है। यह जानकारी कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक सीताराम सोनकर ने दी है।
विज्ञापन