{"_id":"5c134a57bdec224169397ec4","slug":"co-operative-societies-will-open-petrol-pump-and-gas-agency-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड सरकार की नई पहल, सहकारी समितियां खोलेंगी पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड सरकार की नई पहल, सहकारी समितियां खोलेंगी पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
petrol pump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में अब सहकारी समितियां भी पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी व जेनेरिक दवाइयों के स्टोर खोलेंगी। पहली बार सरकार ने सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने और दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को सुविधा देने को यह पहल की है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने पहली बार सहकारी समितियों को सक्रिय करने पर फोकस किया है। सरकार का प्रयास है कि सहकारी समितियां सिर्फ किसानों को ऋण वितरण करने तक सीमित न रहें। बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी समितियां आर्थिक विकास का केंद्र बनें। इसके लिए सरकार ने समितियों के माध्यम से पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी व मेडिकल स्टोर खोलने की पहल की है।
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्रों में पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी काफी दूर होने से लोगों को कई किलोमीटर तक का सफर करना पड़ता है। समितियों की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी व मेडिकल स्टोर खोलने से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
अपर सचिव सहकारिता बीएम मिश्र का कहना है कि हाल ही में सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई विभागीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है। प्रदेश में करीब चार हजार से अधिक सहकारी समितियां हैं। लेकिन अभी तक किसी भी समिति का पेट्रोल, गैस एजेंसी नहीं है। इससे समितियों आर्थिक रूप से सुदृढ़ हाेंगी। वहीं, लोगों को पेट्रोल व गैस की आपूर्ति करने में आसानी होगी।