फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   co operative election in uttarakhand will held on 12th september ,

उत्तराखंड: 12 और 13 सितंबर को होंगे क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के चुनाव

Sun, 09 Sep 2018 10:08 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
co operative election in uttarakhand will held on 12th september      ,
vote

प्रदेश में सहकारिता चुनाव के अगले चरण में क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। 12 सितंबर को सभी जिलों में क्रय-विक्रय समितियों की प्रबंधन कमेटी सदस्यों का चुनाव होगा और 13 सितंबर को समितियों के सभापति और उपसभापति को चुना जाएगा।

विज्ञापन


राज्य सहकारी निर्वाचक प्राधिकरण की ओर से जारी चुनाव अधिसूचना के अनुसार प्रदेश की सभी क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के चुनाव 12 और 13 सितंबर को कराए जाएंगे। इसके लिए जिला स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए वार्ड स्तर पर चुनाव होंगे। वार्डों में निर्विरोध चुनाव न होने की स्थिति में मतदान होगा। इसके लिए जिला सहायक निबंधक कार्यालय की ओर से बैलेट पेपर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


13 सितंबर को निर्वाचित प्रबंध समिति के सदस्यों में ही सभापति और उपसभापति के साथ अन्य समितियों को भेजे जाने वाले डेलीगेट्स को चुना जाएगा। निर्वाचन प्राधिकरण के सदस्य राजेंद्र शर्मा ने बताया कि 18 सितंबर को विशेष केंद्रीय सहकारी समितियों के सामान्य सदस्यों का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed